फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   abhay chautala son campaign in gurgaon

अभय चौटाला के बेटे अर्जुन ने मांगा वोट

Fri, 28 Mar 2014 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 28 Mar 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
abhay chautala son campaign in gurgaon

नूंह के उजीना में इनेलो के वरिष्ठ नेता विधायक अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने पार्टी के प्रत्याशी चौधरी जाकिर हुसैन के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का मेवात की जनता के प्रति व्यवहार सही नहीं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद को मेवात का हितैशी जाहिर करते हैं, पर पिछले साल सालों में उन्होंने इलाके के हित में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया। रेल और कोटला झील की योजना पर अभी तक जमीन पर नहीं उतरी है। इस दौरान बीजेपी समर्थक भिरावटी के सरपंच बबलू और उल्टा के सरपंच अशोक ने इनेलों में शामिल होने का ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने इलाके के लोगों का आहवान किया कि 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में ऐनक निशान पर बटन दबाकर इसका बदला अवश्य लें और जाकिर हुसैन की जीत पक्की कर दें। उन्हें सुनने बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। ग्रामीणों को मुखातिब करते हुए कहा कि हुड्डा जब भी मेवात में आते हैं, विकास कार्यों की घोषणाओं की झड़ी लगा देते हैं, पर उसे अमली रूप नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि जो बच्चा दुख-सुख पाकर अपनी शिक्षा पूरी करते हैं उन्हें भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर मेवात के प्रभारी पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, एडवोकेट ताहिर हुसैन, जिलाध्यक्ष बदरूददीन, शहरी जिलाघ्यक्ष हरीश मलिक, पूर्व विधायक हबीबुर्र्रहमान, हलका प्रधान योगेश हिलालपुर, तैयब हुसैन घासेड़िया, प्रवक्ता राहुल जैन, सुबराती खान, एडवोकेट फकरूद्दीन, प्रदेश सचिव गणेशदास अरोड़ा, युवा प्रधान हितेश देशवाल, एडवोकेट प्रेमवीर ने भी सभा में अपने विचार रखे।


इस मौके पर शहरी प्रधान अशोक सोनी, इनेसो प्रधान साकिर हुसैन, अकबर अली चदेंनी, प्रदेश सचिव गणेश दास अरोड़ा, व्यापार सैल प्रधान मिठ्ठन भारद्वाज, रणजीत पंवार नंबरदार, दीपचंद,महिला प्रधान सरोज, राजपुत समाज के प्रधान ताहर सिंह, आस मोहम्मद सालाहेड़ी, भज्ज्ू पहलवान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed