{"_id":"5f9724af8ebc3e9bd266e3d8","slug":"aats-reveals-illegal-arms-manufacturing-factory-in-muzaffarnagar-four-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएटीएस ने मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएटीएस ने मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Oct 2020 01:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार
- फोटो : SELF
बाहरी जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा (एएटीएस) ने मुजफ्फरनगर यूपी में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारकर फैक्टरी चलाने वाले समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल सामान और मशीनें बरामद की है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच पिस्टल बरामद किये हैं।
विज्ञापन
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधांशु धामा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलीम, प्रवीण, कुणाल और दीपक के रूप में हुई है। सलीम हथियार बनाने का काम करता है। एएटीएस के निरीक्षक राजकुमार को 18 अक्तूबर को टीकरीकलां में एक युवक के हथियार लेकर घुमने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रवीण को दबोच लिया। उसके पास से दो पिस्टल मिले। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि पिस्टल उसने मोहम्मद सलीम व असलम से खरीदा है।
विज्ञापन
प्रवीण के निशानदेही पर पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर के जौला गांव में छापा मारकर सलीम को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक पिस्टल मिला। पूछताछ में सलीम ने बताया कि उसे 20 साल पहले भी बुढाना थाना पुलिस अवैध हथियार बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से वह हथियार बनाने का तरीका बदल दिया। पहले वह अलग अलग पूर्जे को तैयार करता है और फिर उसे जोड़कर हथियार बनाता है। इसके लिए वह अलग अलग जगहों का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारकर वहां से काफी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। उसके बाद पुलिस ने इनके सहयोगी कुणाल और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक एक पिस्टल मिले।