फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aarushi hemraj murder case: problems in release of talwars and all updates of the day

आरुषि हत्याकांडः आज जेल से रिहा नहीं हुए तलवार दंपति

Fri, 13 Oct 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
aarushi hemraj murder case: problems in release of talwars and all updates of the day
arushi murder case

आरुष‌ि के मम्मी-पापा नूपुर और राजेश तलवार की र‌िहाई को लेकर उनके वकील तनवीर मीर अहमद ने यह बताया है क‌ि आज उनकी र‌िहाई नहीं होगी। हालांक‌ि शन‌िवार को र‌िहाई होगी या सोमवार को इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं म‌िली है।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले तलवार दंपति की रिहाई को लेकर डासना जेल के अधीक्षक दधिराम मौर्या ने कहा था कि जेल 7:30 से 8 बजे रात के बीच तक खुली रहती है और रिहाई की कार्रवाई पूरी करने में सिर्फ आधे घंटे ही लगते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर तलवार दंपति की रिहाई का आदेश जेल बंद होने से पहले आ जाता है तो उन्हें आज ही रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन इसकी संभावना कम है।


जेल अधीक्षक के बयान से पहले से ही यह संभावना जताई जा रही थी क‌ि इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी हुए तलवार दंपति की रात आज फिर गाजियाबाद की डासना जेल में कट सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी गाजियाबाद सीबीआई स्पेशल कोर्ट में आज नहीं पहुंची है।

सीबीआई स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हाईकोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी तलवार दंपति के वकील को जमा करानी होगी, जिसके बाद ही सीबीआई के स्पेशल जज डासना जेल को रिलीजिंग आर्डर भेजेंगे। रिलीजिंग आर्डर को कोर्ट की भाषा में परवाना कहा जाता है।


ये भी पढ़ें- आरुषि-हेमराज हत्याकांडः क्या है 9 साल पुराना मामला जिससे दहल गया था पूरा देश

कोर्ट से परवाना अगर आज शाम 5:00 बजे तक जेल प्रशासन को रिसीव होगा तब ही तलवार दंपति आज जेल से रिहा हो पाएंगे। कोर्ट का परवाना अगर 5:00 बजे के बाद जेल प्रशासन को मिलता है तो उस हालत में तलवार दंपति को अगले दिन सुबह रिहाई मिलेगी।

ये भी पढ़ें- आरुषि हत्याकांड : 9 सालों में तलवार दंपति की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव जानें एक झलक में

हाईकोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी के बिना सीबीआई स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत परवाना जारी नहीं करेगी आज रिहाई न होने की स्थिति में शनिवार रविवार की छुट्टी के बाद रिहाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed