फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP workers demonstrated at LG residence regarding Red Light on Car Off campaign

Delhi: एलजी आवास पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान रोकने के लगाए आरोप

Sat, 29 Oct 2022 11:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 29 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एलजी आवास पर 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शुक्रवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी अभियान की फाइल को अवकाश के बहाने रोकने का आरोप लगाते हुए एलजी पर निशाना साधा था।

विज्ञापन
AAP workers demonstrated at LG residence regarding Red Light on Car Off campaign
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए चलाए जाने वाले 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान को लेकर एलजी और दिल्ली सरकार में तकरार शुरू हो गई है। आप ने एलजी विनय सक्सेना पर अभियान को रोकने का आरोप लगाया है। शनिवार को इसी क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने एलजी आवास के बाहर जमकर नारेबाज और प्रदर्शन किया। आप की मांग है कि दिल्ली के एलजी इस अभियान को जल्दी हरी झंडी दें। इससे पहले पर्यावरण मंत्री ने भी अभियान स्थगित होने की जानकारी देते हुए एलजी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन


एलजी हाउस के सूत्रों का कहना है कि मंत्री ने दिल्ली की जनता से झूठ बोला कि 28 अक्टूबर को ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान शुरू होना है। अवकाश के बाद 27 से दफ्तर पूरी तरह खुलने का भी जिक्र है। इधर, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एलजी पर अवकाश के बहाने फाइल रोकने का आरोप लगाया हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से एलजी को भेजी गई फाइल में योजना को लागू करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख का स्पष्ट उल्लेख है। फाइल 21 अक्टूबर को एलजी दफ्तर भेजी गई थी। इसके बाद सप्ताहांत, राजपत्रित अवकाश और प्रतिबंधित अवकाश के बाद केवल बृहस्पतिवार को कार्यालय पूरी तरह से खुले।

उधर, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की फाइल को अवकाश के बहाने रोकने का आरोप लगाते हुए एलजी पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि अभियान की फाइल अवकाश का बहाना देकर रोकी गई है। केजरीवाल  सरकार 15 सूत्रीय   कार्यक्रम तैयार कर उनपर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

सांसों पर राजनीति बंद करें  
गोपाल राय ने कहा कि एलजी 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की आलोचना करते हैं। छठ की तैयारियों पर उन्हें बुरा भला बोलते हैं लेकिन अभी तक फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।  राय ने निवेदन किया है कि मीडिया में बयानबाजी बंद कीजिए। अभी तक जितने एलजी हुए हैं, उनसे अधिक बयान अकेले आपने जारी किए हैं। दिल्ली वालों की सांसों पर राजनीति बंद करिये।

एक हफ्ते छुट्टी पर नहीं रहता है कोई मंत्री या राज्यपाल: गोपाल
21 तारीख को जब मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल उनके कार्यालय में आई तो उसके बाद पूरे सप्ताह छुट्टी थी। मंत्री ने कहा है कि कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यपाल एक हफ्ते छुट्टी पर नहीं रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed