{"_id":"66687b0893d3fa2215091c33","slug":"aap-women-mlas-complained-against-amit-malviya-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आप महिला विधायकों ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से मुलाकात, अमित मालवीय के खिलाफ दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आप महिला विधायकों ने की राष्ट्रीय महिला आयोग से मुलाकात, अमित मालवीय के खिलाफ दिया ज्ञापन
Tue, 11 Jun 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 11 Jun 2024 09:59 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने शिकायत कर आयोग की सदस्य डेलिना को ज्ञापन सौंपा। राखी ने एक नेता का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मालवीय महिलाओं का शोषण करते हैं।
विज्ञापन
शिकायत करने जाता प्रतिनिधि मंडल
- फोटो : वीडियो ग्रैब: @AamAadmiParty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार राष्ट्रीय महिला आयोग से मुलाकात की। आप विधायक व दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ शिकायत कर आयोग की सदस्य डेलिना को ज्ञापन सौंपा। राखी ने एक नेता का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मालवीय महिलाओं का शोषण करते हैं। विधायकों ने महिला आयोग से अगले 48 घंटे के अंदर मालवीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
यह है मामला
आरएसएस के सदस्य शांतनु सिन्हा ने हाल ही में अमित मालवीय पर घृणित गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मालवीय महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। इस पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की कानूनी टीम ने पलटवार करते हुए आठ जून को सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा था।
विज्ञापन