फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "AAP will then begin the 1031 Anti-Corruption HelpLine.

‘आप’ की 1031 एंटी करप्शन हेल्पलाइन फिर होगी शुरू

Sun, 15 Feb 2015 01:05 AM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी Updated Sun, 15 Feb 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
"AAP will then begin the 1031 Anti-Corruption HelpLine.

अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पांच साल के अंदर दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कह रहे मुख्यमंत्री जल्द ही एंटी करप्शन हेल्पलाइन 1031 को फिर शुरू करेंगे।

विज्ञापन


हेल्पलाइन के मंगलवार तक चालू किए जाने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण के बाद आम आदमी पार्टी ने पिछली सरकार में हेल्पलाइन को संभालने वाले विनय कुमार मित्तल (निवासी कौशांबी) से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सतपुड़ा टावर में रहने वाले विनय कुमार मित्तल को पिछली सरकार में हेल्पलाइन संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी।

मित्तल ने बताया कि 1031 एंटी करप्शन हेल्पलाइन दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री के दफ्तर से ही संचालित होगी। पिछली सरकार में अरविंद ने ही इस हेल्पलाइन को शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान हजारों की संख्या में दिल्ली वासियों ने घूसखोरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें की थीं। जिनपर कार्रवाई भी हुई थी।

मगर केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद इसे डायरेक्ट्रेट ऑफ विजिलेंस को सौंप दिया गया, लेकिन किन्हीं कारणवश यह बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed