फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will protest of manish sisodia arrest on Holi, BJP will celebrate fight against corruption

Manish Sisodia: सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद कैसे होली मनाएगी AAP, BJP इस तरह देगी जवाब

Tue, 07 Mar 2023 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 07 Mar 2023 08:01 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में विपक्षी दलों को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को चुप कराने की कोशिश कर रही है...

विज्ञापन
AAP will protest of manish sisodia arrest on Holi, BJP will celebrate fight against corruption
Manish Sisodia - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

राजधानी में रंगों का त्योहार होली भी इस बार राजनीतिक रंग में रंगा हुआ दिखाई पड़ेगा। अपने वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने होली के दिन ध्यान कार्यक्रम करके विरोध जताने का निर्णय लिया है। पार्टी नेता अपने-अपने इलाकों में भी इसी तरह ध्यान कार्यक्रम कर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उसके कार्यकर्ता पूरे दिन हर वर्ग के लोगों से मिलजुलकर होली खेलेंगे और लोगों को गुलाल लगाते समय भ्रष्टाचार की लड़ाई में उनका साथ देने की अपील करेंगे।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में विपक्षी दलों को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को चुप कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उस मनीष सिसोदिया को जेल में बंद कर दिया जिन्होंने शिक्षा जगत में एक क्रांति की थी।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे भी होली के दिन ध्यान करें और मनीष सिसोदिया के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। केजरीवाल की इस अपील के बाद राजधानी के विभिन्न स्थानों पर ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से भ्रष्टाचार की लड़ाई में मांगेंगे मदद

भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के 'ध्यान' कार्यक्रम को उनका एक और 'पॉलिटिकल स्टंट' करार दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल इसी तरह के राजनीतिक स्टंट कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाते आए हैं, इस बार भी वे यही करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस तरह ध्यान भटकाने की बजाय सीबीआई के उन सवालों के जवाब देना चाहिए जिसके जवाब अभी तक जनता को नहीं मिले हैं।

नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कल पूरे दिन हर समुदाय, हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर होली खेलेंगे और लोगों को गुलाल लगाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता-कार्यकर्ता लोगों से यह अपील करेंगे कि वे पहले की तरह अब भी भ्रष्टाचार की लड़ाई में उनका साथ दें।

भाजपा नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस मनीष सिसोदिया को महान शिक्षा मंत्री बता रहे हैं, उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्हीं मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शराब पीने की उम्र कम कर, स्कूल-कॉलोनी, अस्पतालों के आसपास शराब की दुकानें खोलकर और शराब की होम डिलीवरी शुरू कर लोगों को शराब के नशे में डुबा दिया। भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने शराब नीति में इस तरह के बदलाव क्यों किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed