{"_id":"5df827418ebc3e881043979e","slug":"aap-want-to-make-delhi-godhra-said-manoj-tiwari-after-jamia-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को गोधरा बनाना चाहती है आप : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को गोधरा बनाना चाहती है आप : मनोज तिवारी
Tue, 17 Dec 2019 06:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते मनोज तिवारी और अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया हिंसा मामले में भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक अमानतुल्लाह पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है। भाजपा ने सवाल किया कि जामिया में हिंसा भड़का कर, सार्वजनिक वाहनों को आग के हवाले कर क्या आप दिल्ली को गोधरा बनाना चाहती है? भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर सिसोदिया व अमानतुल्लाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आप विधायक अमानतुल्लाह व कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद ने हिंसा को बढ़ावा देने का काम किया। तिवारी ने कहा कि वीडियो व अन्य साक्ष्य के आधार पर यह साबित हो गया है कि साजिशकर्ता कौन है।
विज्ञापन
तिवारी ने सिसोदिया को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि अमानुतुल्लाह खान के उग्र भाषण देने के तुरंत बाद सिसोदिया ने एक गलत वीडियो को री-ट्वीट कर कहा कि पुलिस वाले बस में आग लगा रहे हैं। जबकि पुलिस आग बुझाने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा कि सिसोदिया का वीडियो हिंसा भड़कने में आग में घी का काम किया। तिवारी ने पूछा कि क्या हिंसक प्रदर्शनकारी गोधरा जैसी हालात दिल्ली में भी बनाना चाहते थे। कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद व आप नेता अमानतुल्ला क्या लोगों को बस में जिंदा जलाने का प्रयास कर रहे थे। तिवारी ने कहा कि देश के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए। देखना चाहिए कि मनीष सिसोदिया किसे बचाने का काम कर रहे थे।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिवारी ने यह भी कहा कि जामिया हिंसा मामले में छात्रों को मोहरा बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए छात्रों व मुस्लिम समुदाय को कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, महामंत्री कुलजीत चहल समेत कई नेता शामिल थे।