फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP tries to poll in Delhi

आज से पूरी तरह चुनावी रंग में आ जाएगी AAP

Mon, 11 Aug 2014 09:16 AM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
AAP tries to poll in Delhi

आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से दिल्ली विधानसभा को भंग करने के लिए उपराज्यपाल को दी गई चेतावनी की मियाद खत्म हो गई है।

विज्ञापन


पार्टी अब आम लोगों के बीच जाने के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने सोमवार शाम इसके लिए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा तैयार होगी।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि बुधवार से अभियान की शुरुआत की जा सकती है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इसके निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

70 विधान सभाओं में चल रही है तैयारी

AAP tries to poll in Delhi

बूथ सचिव अपने-अपने इलाके में आम लोगों से बात करेंगे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली में चुनाव न कराने का आरोप लगाया जाएगा। साथ ही आम लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

पार्टी नेता गोपाल राय ने बताया कि सोमवार शाम को सभी विधायकों के साथ बैठक होगी। इसमें हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा को तैयार की जाएगी। पार्टी की कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की होगी।

बताते चलें कि बीते रविवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर चेतावनी दी थी कि दिल्ली में अगर एक हफ्ते में विधान सभा भंग नहीं होती तो पार्टी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed