फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap told Prime Minister modi speech false

आप ने प्रधानमंत्री के भाषण को बताया झूठा, राफेल जांच पर सरकार को घेरा

Mon, 14 Jan 2019 05:14 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 14 Jan 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
aap told Prime Minister modi speech false
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने पांच साल में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके आधार पर वो जनता से वोट मांग सके। पार्टी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री के भाषण को झूठा बताया है। पार्टी ने प्रतिक्रियात्मक बयान में कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने जनता के सामने झूठ बोला। इस झूठ से भाजपा का असली चेहरा देश के सामने आ गया है।   

विज्ञापन


आप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान के मंच से कहा कि भाजपा ने देश को एक साफ छवि वाली सरकार दी है। इस बयान से साफ है कि वह झूठ बोल रहे हैं। साफ छवि वाली सरकार है तो राफेल सौदे की जांच से क्यों भाग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करके सीबीआई डायरेक्टर को छल पूर्वक पद से क्यों हटाया गया। साढ़े चार साल का भाजपा शासन तानाशाही और जन विरोधी नीतियों वाला रहा। अब जनता को तय करना है कि क्या यही शासन उन्हें दोबारा चाहिए। 
विज्ञापन


मोदी सरकार ने अपने विरोधियों को समाप्त करने के लिए शाम, दाम, दंड, भेद सब कुछ इस्तेमाल किया। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संविधान को ताक पर रखकर सारे असंवैधानिक काम किए। दिल्ली की जनता द्वारा प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार के खिलाफ अधिकारियों को भड़काने का काम किया। राफेल सौदे की जांच होती तो शायद राफेल में हुए घोटाले का सच पूरी दुनिया के सामने आ जाता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठी ख्याति के लिए झूठ बोलते हैं मुख्यमंत्री: विजेंद्र गुप्ता
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलने की सभी हदें पार गए हैं। झूठी ख्याति प्राप्त करने के लिए जो मन में आता है, बोल देते है। बिना तथ्यों के इन दिनों वह केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही झूठ बोलने की उनकी रफ्तार और बढ़ जाती है।

गुप्ता ने सवाल किया कि वे केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर क्या साबित करना चाहते हैं? साथ ही कहा कि भाजपा सरकार आजादी के बाद अब तक की पहली ऐसी सरकार है, जिस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री को एमसीडी चुनाव में मिली हार से सीख लेनी चाहिए। दिल्ली की जनता ने उनके झूठ बोलने का ही सबक सिखाया था। मुख्यमंत्री से उन्होंने पूछा कि जिस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन किया, सत्ता में आने के बाद उसके खिलाफ क्या एक्शन लिया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ आज मंच क्यों साझा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ा और जनता का विश्वास जीता। अब उन्हीं के साथ गठजोड़ कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त रही कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता करके वे दिल्ली की सत्ता में दुबारा आने का प्रयास कर रहे हैं। गुप्ता ने ‘भ्रष्टाचार वाली खांसी’ का भी इलाज कराने की सलाह केजरीवाल को दी है।


पुस्तकालय और मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन
रोहिणी सेक्टर-18 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक नए पुस्तकालय और मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश में पुस्तकालयों का महत्व घटता जा रहा है। गूगल का प्रयोग इन दिनों ज्यादा लोग करने लगे हैं। युवाओं में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए पुस्तकालय खोलना बेहद जरूरी है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र प्रतिदिन सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक यहां पढ़ाई कर सकेंगे। दोनों केंद्रों पर समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके बताया गया कि पुस्कालय व मनोरंजन केंद्र का निर्माण कूड़े के ढलाव पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed