{"_id":"5deb94198ebc3e1be551f7a7","slug":"aap-to-protest-against-nrc-at-jantar-mantar-on-sunday-8-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी आप, रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी आप, रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन
Sat, 07 Dec 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : हिमांशु सोनी
आम आदमी पार्टी (आप) पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनसीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे पार्टी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
आप का आरोप है कि एनआरसी लागू कर भाजपा पूरे देश से पूर्वांचल के लोगों को भगाना चाहती है। पार्टी ने इसका हर स्तर पर विरोध करने की चेतावनी दी है। आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को मडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों से पूर्वांचल के लोगों को भगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुंबई में पूर्वांचली भाइयो के साथ महाराष्ट्र चुनाव से पहले मारपीट की घटनाएं हुई थी। गुजरात में भी इसी तरह की हरकत को दुहराया गया। आसाम में एनआरसी लागू कर बड़ी संख्या में पूर्वांचली भाइयो-बहनों को अपने ही देश में विदेशी घोषित कर दिया है। इससे वह शरणार्थी की तरह रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने कायरों की तरह उनके घर पर प्रदर्शन किया था। इससे डरने वाले नहीं है। पार्टी पूर्वांचलियों के हक में लड़ती रहेगी। एनआरसी के खिलाफ रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा। संजय सिंह ने अपील की है कि पूर्वांचल के सभी भाई रविवार को जंतर मंतर पहुंचकर एनआरसी सरीखे भेदभावमूलक प्रस्तावित कानून का विरोध करें।