आप का पूर्वांचली कार्ड, मोदी पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले ‘आप’ ने पूर्वांचली कार्ड खेला है। उसने पंपलेट के जरिए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी का सवाल है कि नरेंद्र मोदी क्या उद्धव और राज ठाकरे के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों की रक्षा करेंगे।
‘आप’ मोदी की दोनों मराठा नेताओं से नजदीकी और मुंबई में पूर्वांचलियों के साथ होने वाली मारपीट से जुड़ी तस्वीरों वाले करीब दो लाख पंपलेट पूर्वांचल बहुल इलाकों में बांट रही है।
आशुतोष मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले
‘आप’ ने पूर्वांलची पृष्ठभूमि के दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मूलत: मिर्जापुर के आशुतोष गुप्ता चांदनी चौक और बनारस के आनंद कुमार उत्तर पूर्वी संसदीय सीट पर ताल ठोंक रहे हैं।
दोनों सीटों पर बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता हैं। अब लोकसभा चुनाव के में पार्टी ने शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से मुंबई में पूर्वांचली समाज के उत्पीड़न को मुद्दा बनाया है।
पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडेय के मुताबिक, उद्धव व राज ठाकरे समर्थक मुंबई में जिस तरह उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का उत्पीड़न करते हैं, उस बारे में भी नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए।