फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Special campaign will start March 10 after ending possibility of coalition from Congress

कांग्रेस से गठबंधन की संभावना खत्म के बाद सड़क पर उतरेगी 'आप', 10 मार्च से चलेगा विशेष प्रचार अभियान

Tue, 05 Mar 2019 10:10 PM IST
vivek shukla डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
AAP Special campaign will start March 10 after ending possibility of coalition from Congress
AAP
आम आदमी पार्टी दस मार्च से विशेष चुनावी अभियान शुरु करने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली की सभी विधानसभाओं में एक हजार छोटी रैलियां करेगी। विधानसभाओं के साथ इस तरह की रैलियों को हर जिले और ब्लॉक स्तर पर निकालने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना होगा। साथ ही साथ पार्टी केंद्र सरकार की तथाकथित नाकामियों को भी जनता के बीच ले जाने की कोशिश करेगी।  
विज्ञापन


इसके पूर्व पार्टी ने एक मार्च से इसी तरह के अभियान की योजना बनाई थी। एक मार्च को ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में पाकिस्तान के साथ देश के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपना अनशन टाल दिया था। अब इस बार अनशन का कार्यक्रम रखे जाने पर अभी तक कोई विचार नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के एक नेता के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने अपने चार सालों में जनता से जुड़े कई अहम काम किए हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम के अलावा भ्रष्टाचार खत्म करने की राह में पार्टी ने बहुत काम किया है। ऑनलाइन सेवाओं की वजह से जनता को लाभ मिला है। पार्टी अपनी इन्हीं कामयाबियों को जनता के बीच ले जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed