फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP sources have claimed that Arvind Kejriwal's weight is decreasing rapidly in jail

AAP का दावा: गिरफ्तारी के बाद से 4.5 किलो घटा केजरीवाल का वजन, डॉक्टरों ने जताई चिंता; जेल प्रशासन ने कहा ये

Wed, 03 Apr 2024 02:12 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Apr 2024 02:12 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है।

विज्ञापन
AAP sources have claimed that Arvind Kejriwal's weight is decreasing rapidly in jail
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। सीएम के घटते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है।

विज्ञापन


घटते वजन पर तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा
तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब यहां लाए गए थे तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ के बयान पर आतिशी का पलटवार
तिहाड़ जेल प्रशासन के बयान के बाद आतिशी ने बताया कि ईडी ने जिस दिन सीएम केजरीवाल को कस्टडी में लिया था, उस दिन केजरीवाल का वजन 69.5 किलो था। आज केजरीवाल का वजन 65 किलो है। 12 दिन में 4.5 किलो वजन कम हुआ है।
वहीं, आप मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, 'अरविंद केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।' आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के सीवियर मरीज के नाते दिन में कई बार उनका शुगर लेवल मॉनिटर होता है। जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा हो गई है, ईडी की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल तीन बार गिर गया। पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और डायबिटीज के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है। भजपा अरविंद केजरीवाल और आप को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और इसलिए मैं भाजपा को चेतावनी दे रही हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान भजपा को माफ करेगा।'

भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला
भाजपा ने कहा यह आश्चर्य की बात है कि अरविंद केजरीवाल अदालत की हर पेशी पर पूरी तरह स्वस्थ्य दिखे, अदालत की आपत्तियों के बावजूद उन्होंने अदालत कक्ष में एक लंबा बयान दिया लेकिन जेल जाने के एक दिन में ही आम आदमी पार्टी मुख्य मंत्री को सेहत नुकसान का दावा कर रही है और कह रही है की वजन और शुगर लेवल घट रहे है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी की केजरीवाल से हुई बात
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी और परिवार के एक सदस्य से आधे घंटे तक बातचीत की। परिजनों ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। केजरीवाल ने घर के अलावा दिल्ली के बारे में पूछा। परिवार के लोग केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे।

जेल में केजरीवाल की पहली रात बेचैनी में कटी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी। सोमवार देर रात तक वे करवट बदलते रहे। हालांकि, मंगलवार सुबह वे काफी सहज दिखे। उन्होंने योग किया और फिर जेल नियमों के मुताबिक उन्हें बिना चीनी वाली चाय व ब्रेड नाश्ते में दी गई। इसके बाद उन्होंने अखबार पढ़ा और कुछ देर टेलीविजन भी देखा।

जेल सूत्रों का कहना है कि सोमवार शाम जेल में आने के बाद उनकी रात काफी असहज रही। साढ़े छह बजे उन्होंने घर का खाना खाया। अदालत ने मधुमेह होने से उन्हें सुबह-शाम घर का खाना खाने की इजाजत दी है, जबकि नाश्ता जेल का ही करेंगे। उनके नाश्ते से आलू हटा दिया गया है। उनके सेल में मच्छरदानी लगा दी गई। रात में दो बार उनकी नींद खुली। इसके बाद वे कुर्सी पर बैठकर कुछ देर तक सोचते रहे। फिर पानी पीकर सो गए। सुबह करीब छह बजे उठकर उन्होंने डेढ़ घंटे तक प्राणायाम किया। इसके बाद उन्हें चाय व नाश्ता दिया गया। दिन में वह सेल से बाहर भी निकले और अहाते में चहलकदमी की।

सेहत पर जेल प्रशासन की नजर
मुख्यमंत्री को मधुमेह की समस्या है। इसे लेकर उनकी सेहत को लेकर जेल प्रशासन की पैनी नजर है। केजरीवाल को ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज, और अचानक शुगर का स्तर कम होने पर जेल अधीक्षक को टॉफी देने को कहा गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर जेल के चिकित्सक नजर रखे हुए हैं। चिकित्सक लगातार उनके पास जाकर हालचाल ले रहे हैं। शुगर स्तर की जांच की जा रही है। सेल के आसपास मौजूद जेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को साफ निर्देश दिया गया है कि उनके असहज दिखने पर तुरंत इसकी जानकारी आला अधिकारी को दें और तुरंत चिकित्सा मुहैया करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed