फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP said CBI lied to keep CM Arvind Kejriwal in jail

Delhi: 'सीएम केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने झूठ बोला, यह भाजपा की साजिश', AAP का वार

Sun, 25 Aug 2024 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Aug 2024 07:58 AM IST
सार

आप ने केजरीवाल को जेल में बंद करने के विरोध में सीबीआई पर आरोप लगाया है। आप ने कहा कि केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला है।

विज्ञापन
AAP said CBI lied to keep CM Arvind Kejriwal in jail
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा 8वें दिन बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के संत नगर पहुंची। यहां लोगों ने पगड़ी बांधकर और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। लोगों ने ‘मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल भी आएंगे, काम किया है काम करेंगे, भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल-केजरीवाल’ के नारे लगाए।

विज्ञापन


इस दौरान जनता से सीधा संवाद करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में देश और दिल्ली की जनता के लिए तपस्या कर रहे हैं। जब वह तपस्वी बाहर आएंगे, तब भाजपा को पता चलेगा कि एक तपस्वी का तेज क्या होता है, ये लोग उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केजरीवाल किसी अपराध की वजह से जेल नहीं गए, बल्कि भाजपा की साजिशों की वजह से गए हैं। उन्होंने कहा कि वह संविधान की ताकत से बाहर आए हैं और केजरीवाल भी इसी ताकत से बाहर होंगे। इस अवसर पर बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा समेत कई पार्षद समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने झूठ बोला : आप
आप ने केजरीवाल को जेल में बंद करने के विरोध में सीबीआई पर आरोप लगाया है। आप ने कहा कि केजरीवाल को जेल में रखने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के एजेंडे पर सीबीआई कठपुतली बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए साझा किया कि जिस दिन अदालत में सीबीआई कहती है कि जमानत याचिका पर उनका जवाब तैयार नहीं है, इसलिए जमानत की सुनवाई 14 दिन आगे बढ़ा दी जाए, उसी दिन सीबीआई का जवाब सार्वजनिक कर दिया जाए, ताकि सीबीआई का जवाब एक तरफा लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को जमानत मिले या जेल कानून अपना काम कर रहा: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका की सुनवाई को 5 सितंबर तक स्थगित करने वाले फैसले पर कहा है कि केजरीवाल को जमानत मिले या जेल, कानून अपना काम कर रहा। कांग्रेस पार्टी संवैधानिक न्याय व्यवस्था में विश्वास रखती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मनीष सिसोदिया का यह कहना कि संविधान और न्याय हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहेगा और मंत्री आतिशी का कहना कि सत्य जीतेगा यह दुख को छिपाने वाला है।

भाजपा ने पांच माह से बुजुर्गों की पेंशन रोक रखी थी : आप
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पांच माह से रुकी बुजुर्गों की पेंशन जारी कर दी है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पांच माह से बुजुर्गों को हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये पेंशन रोक रखी थी और वे दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। शनिवार को आप विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के पीछे भाजपा का एकमात्र मकसद दिल्ली के काम रोककर लोगों को परेशान करना है।

भाजपा ने की स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के इस्तीफे की मांग
भाजपा ने दिल्ली सरकार पर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाते हुए अस्पतालों के कुप्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कुप्रबंधन और व्यापक भ्रष्टाचार ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed