फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's protest at Jantar Mantar against demolition of slums in Delhi

जंतर-मंतर पर AAP का प्रदर्शन: ‘जहां झुग्गी-वहां मकान का मतलब था, जहां झुग्गी-वहां मैदान’; BJP पर बरसे केजरीवाल

Sun, 29 Jun 2025 12:30 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:30 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि यदि भाजपा ने दिल्ली की झुग्गियों को तोड़ना बंद नहीं किया तो रेखा गुप्ता की सरकार पांच साल नहीं चल पाएगी। भाजपा की सरकार ने पांच महीने में दिल्ली की व्यवस्था को बेकार कर दिया है।

विज्ञापन
AAP's protest at Jantar Mantar against demolition of slums in Delhi
जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली में झुग्गियों के तोड़े जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी आज जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस आयोजन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान केजरीवाल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, 'मोदी जी ने लोगों को ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ की गारंटी दी थी लेकिन उनका मतलब ‘जहां झुग्गी-वहां मैदान’ था और अब इन्होंने झुग्गियां तोड़कर मैदान बना दिया है। मोदी जी की गारंटी झूठी है। अब आप लोग ध्यान रखना कि कभी भी मोदी जी की झूठी गारंटियों पर भरोसा नहीं करना है।'

विज्ञापन

रेखा सरकार पर केजरीवाल का हमला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी जंतर मंतर से आम आदमी पार्टी ने अपना आंदोलन शुरू किया था। आज फिर से झुग्गियों को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना आंदोलन शुरू किया है। दिल्ली की झुग्गियों में 40 लाख लोग रहते हैं। यदि भाजपा ने दिल्ली की झुग्गियों को तोड़ना बंद नहीं किया तो रेखा गुप्ता की सरकार पांच साल नहीं चल पाएगी। भाजपा की सरकार ने पांच महीने में दिल्ली की व्यवस्था को बेकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि फरवरी में जब आम आदमी पार्टी की सरकार गई थी। उस समय दिल्ली में 24 घंटे बिजली आया करती थी लेकिन अब लंबे-लंबे पावर कट लग रहे हैं। भाजपा मुफ्त बिजली की स्कीम को बंद कर देगी। दिल्ली के निजी स्कूलों ने मनमाना फीस बढ़ाना शुरू कर दिया है जबकि आपकी सरकार में निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा पा रहे थे। दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार है। हफ्तों तक पानी नहीं आ रहा। भाजपा सरकार लगातार मोहल्ला क्लिनिको को बंद कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस अमीरों की पार्टी: केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे कहा कि भाजपा के पांच साल के बाद दिल्ली 50 साल पीछे चली जाएगी। दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा की सरकार एक जैसा ही काम करती है। दोनों दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ते हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी काफी झुग्गियों को तोड़ा जाता था। भाजपा और कांग्रेस अमीरों की पार्टी है और वह केवल अमीरों के लिए ही काम करती है। जबकि आम आदमी पार्टी गरीबों की पार्टी है और अपने 10 साल के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के स्कूल ठीक किए, मोहल्ला क्लीनिक बनाएं, बिजली सस्ती की।

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "यदि दिल्ली में 40-50 लाख लोगों को भगाने का प्रयास होगा तो हमारे द्वारा आंदोलन की शुरूआत की गई है। यदि भाजपा की सरकार नहीं मानी तो दिल्ली के 40 लाख लोग सड़कों पर उतरेंगे और जिस दिन 40-50 लाख लोग दिल्ली की सड़कों पर उतर गए, उस दिन रेखा गुप्ता की सरकार तमाम बहुमत के बावजूद गिर जाएगी। 

उन्होंने आगे कहा, "पिछले 5 महीने से दिल्ली के अंदर बुल्डोजर चल रहे हैं, गरीबों के सिर से छत छीनी जा रही है, उनके रोजगार छीने जा रहे हैं। कांग्रेस कहां है? कांग्रेस चुप क्यों है? राहुल गांधी अब तक इन गरीबों के लिए क्यों नहीं आए? इसका मतलब साफ है कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की मदद की।"

जहां झुग्गी वहीं मकान ये हमारी सरकार और पार्टी का संकल्प: कपिल मिश्रा
झुग्गी डेमोलिशन पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "आम आदमी पार्टी अपनी हार से हताश है वे फिर से वहीं काम कर रहे हैं जो उन्होंने 10 साल तक किया। उनको अपनी हार से सबक लेना चाहिए। दिल्ली की जनता एक बदलती हुई दिल्ली के साथ खड़ी है। दिल्ली में कोई झुग्गी ना तोड़ी गई है ना तोड़ी जाएगी। जहां झुग्गी वहीं मकान ये हमारी सरकार और पार्टी का संकल्प है। पक्का मकान झुग्गीवासियों को मिले हम उसके लिए काम कर रहे हैं। जबतक पक्का मकान उसी जगह पर नहीं मिलता तब तक दिल्ली में किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जा रहा है। केजरीवाल का गैंग बार-बार झूठ बोलता है। उसी झूठ के कारण उनको पराजय का सामना करना पड़ा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed