फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's press conferrence on yogendra yadav and shanti bhushan issue

आप में बवाल पर बोले संजय सिंह, पार्टी का उड़ रहा मजाक

Mon, 02 Mar 2015 01:35 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
AAP's press conferrence on yogendra yadav and shanti bhushan issue

चिट्ठियों के लीक होने से आम आदमी पार्टी में चल रही उठापटक के मसले पर पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने सफाई दी है।

विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा है कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के मामले पर हो रहे विवाद पर फैसला 4 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा।

संजय सिंह ने कहा कि पार्टी में इन दिनों जो भी हो रहा है उससे पार्टी का मजाक उड़ रहा है और कार्यकर्ताओं में निराशा हो रही है।

'अर‌विंद को न बनाएं ‌निशाना'

AAP's press conferrence on yogendra yadav and shanti bhushan issue

आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी सुचारू रूप से काम नहीं कर पाएगी अगर पार्टी के वरिष्ठ सदस्य केजरीवाल को निशाना बनाकर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।

लगातार पार्टी के सदस्यों द्वारा लिखे पत्रों के लीक होने का हवाला देते हुए संजय सिंह ने कहा कि इस तरह से पत्रों के लीक होने से पार्टी मजाक बनकर रह गई है।

संजय ‌सिंह ने कहा ‌कि कुछ लोग पार्टी के संयोजक बनना चाहते हैं, पर कौन पार्टी का संयोजक बनेगा यह वो कोई एक आदमी नहीं बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'केजरीवाल हैं तानाशाह'

AAP's press conferrence on yogendra yadav and shanti bhushan issue

आप में चल रहे विवाद और उसको लेकर हुई पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद आप से भाजपा में शामिल हुई शाजिया इल्मी ने पार्टी की आलोचना की है।

शाजिया ने कहा कि जैसा कि उन्होंने अपने इस्तीफे के समय ही कहा था कि आप में आंतरिक लोकतंत्र की कमी है वह चीज अब साफ हो गई है।

शाजिया ने आप की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में योगेंद्र यादव जैसे नेताओं को किनारे इसलिए कर दिया जाता है क्योंकि वो सवाल पूछते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकरण के बाद केजरीवाल कैंप की तानाशाही साफ झलकती है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यका‌रिणी लेगी सभी फैसले

AAP's press conferrence on yogendra yadav and shanti bhushan issue

प्रेस कांफ्रेंस के बाद आप नेता आशुतोष ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का फैसला पार्टी का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि नेताओं पर हर तरह के फैसले लेने का हक केवल राष्ट्रीय कार्यकारिणी को है।

आशुतोष ने पार्टी में चल रहे मतभेद को लेकर कहा कि जिसे आप पार्टी के विवाद के रूप में देख रहे हैं उसे वो विचारों में भिन्नता के रूप में देखते हैं।

इससे पहले आज सुबह आशुतोष ने अपने ट्वीट में कहा ‌था कि पार्टी में जो विचारों का मतभेद चल रहा है वह वामपंथी विचारधारा जो कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग करते हैं उनके और विकास व लोगों की भलाई के लिए काम करने वालों के बीच का मतभेद है।

आशुतोष आगे लिखते हैं कि ये लोगों का नहीं बल्कि विचारों के बीच का द्वंद्व है। इसी द्वंद्व से आप की भविष्य की राजनीति की दिशा तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed