ED Raid Sanjay Singh: आप सांसद के आवास पर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाले के मामले में तलाशी, भाजपा का प्रदर्शन
Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Visuals from outside AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh's residence
विज्ञापन
ED raids underway at the residence of AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh pic.twitter.com/k6FRDjY12S — ANI (@ANI) October 4, 2023
सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।
इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिल गई।
इसी साल फरवरी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में ही बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरेस्ट किया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं।
हम उनका सहयोग करेंगे: संजय सिंह के पिता
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पीएम मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा। पीएम मोदी और अमित शाह की टीम ने ये बता दिया है कि 2024 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कल न्यूजक्लिक के ठिकानों व तमाम पत्रकारों पर और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है। हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है।
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि शराब घोटाला मामले में उनका नाम लगातार आ रहा था। दिनेश अरोड़ा ने अपने बयानों में यह भी कहा कि संजय सिंह ने ही मनीष सिसोदिया को मिलवाया था। शराब घोटाले में संजय सिंह की मुख्य भूमिका थी। यही कारण था कि वह हमेशा कहते थे कि ईडी मेरे घर पर भी छापेमारी करेगी। इनके कारण आम आदमी पार्टी खत्म हो रही है।
सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग: भाजपा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। pic.twitter.com/GQiW1lEzEQ
बांसुरी स्वराज का सीएम केजरीवाल पर तंज
सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शराब घोटाले में उन्होंने अपने चुनिंदा शराब कारोबारियों की जेबें भरी हैं। उन्होंने तय कर लिया था कि दिल्ली को शराब का शहर बनना है। संजय सिंह और अन्य बड़े नेता इसमें लिप्त हैं इसलिए छापेमारी हो रही है। यही पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई थी।
सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है... शराब घोटाले में उन्होंने अपने चुनिंदा शराब कारोबारियों की जेबें भरी हैं... उन्होंने तय कर लिया था कि दिल्ली को शराब… pic.twitter.com/zKMFrYcPf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2023
सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
शराब नीति मामले में ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके घर पर कुछ भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 के चुनाव आ रहे हैं। वे जानते हैं कि वे हार जाएंगे। ये उनके हताश प्रयास हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे। ईडी, सीबीआई जैसी सभी एजेंसियां एक्टिंग हो जाएंगी।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal on Enforcement Directorate raid on AAP leader Sanjay Singh in liquor policy case
— ANI (@ANI) October 4, 2023
"...Nothing will be found at his residence. 2024 elections are coming and they know that they will lose. These are desperate attempts by them. As elections near,… pic.twitter.com/s3Uz5HS8MD
ईडी की कार्रवाई पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की टिप्पणी
प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा आज सुबह आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप का मतलब है और अधिक पाप। पूनावाला ने कहा कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के बुरे कृत्य दिन-ब-दिन सामने आ रहे हैं। शराब घोटाला मामले पर रिपोर्ट कार्ड देने के बजाय वे पीड़ित होने का कार्ड खेल रहे हैं।
संजय सिंह पर ईडी की कार्रवाई को लेकर बोले सौरभ भारद्वाज
ईडी की कार्रवाई पर दिल्ली मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि काल्पनिक घोटाला है। यह एक ऐसा फर्जी घोटाला है। जिसकी जांच पिछले 15 महीनों से चल रही है। ईडी और सीबीआई ने कम से कम 1000 जगहों पर छापेमारी की है। लेकिन कहीं से 1 रुपया भी बरामद नहीं हुआ है। उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा।