फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Rajya Sabha MP Ashok Mittal welcoming AAP National Convenor Arvind Kejriwal to his residence

केजरीवाल का नया पता: दिल्ली के इस सांसद के बंगले में होंगे शिफ्ट, जानें क्या बोले अशोक मित्तल

Thu, 03 Oct 2024 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब सिविल लाइन के सीएम आवास से सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। पद से इस्तीफा देने के बाद लगातार उनके नए आवास को लेकर चर्चाएं चल रही थी। 

विज्ञापन
AAP Rajya Sabha MP Ashok Mittal welcoming AAP National Convenor Arvind Kejriwal to his residence
केजरीवाल का नया आशियाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली में एक आवास की पहचान कर ली है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़कर केजरीवाल अगले एक-दो दिन में सपरिवार शिफ्ट होने वाले हैं। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब कुछ दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तो मुझे कुछ समय बाद पता चला कि उनके पास तो रहने के लिए कोई घर ही नहीं है। फिर मैंने उन्हें निमंत्रण दिया कि आप मेरे पास मेरे दिल्ली वाले घर आकर रहें। मुझे खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि पार्टी के और कार्यकर्ताओं ने भी यही निमंत्रण दिया। लेकिन अब मुझे पता चला और खुशी हुई कि केजरीवाल ने मेरे घर का चयन किया है। मैं उनके फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। दिल्ली का चुनाव इस बार हमारे आवास से होगा। 

पहले कहा जा रहा था  कि वह परिवार के साथ फिरोज शाह रोड पर स्थित आप के दो राज्यसभा सांसदों के लिए आवंटित आवासों में से किसी एक में केजरीवाल रह सकते हैं। दोनों सांसदों के आवास रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक भी हैं। इससे पार्टी दफ्तर तक उनकी पहुंच आसान रहेगी।

विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने एलान किया था कि वह नवरात्र में मुख्यमंत्री आवास छोड़ देंगे। इसी बीच पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग भी की कि बतौर राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष केजरीवाल को नई दिल्ली इलाके में आवास दिया जाए, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

बुधवार पार्टी की तरफ से बताया गया कि केजरीवाल के लिए नई दिल्ली इलाके में आवास की पहचान कर ली गई है। यहीं से वे विधायक भी हैं। मुख्यमंत्री आवास छोड़कर परिवार के साथ अगले एक-दो दिन में रहने चले जाएंगे। आप ने अभी आवास का पता नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed