आप के आरोप का आयोग ने दिया जवाब, कहा - सबकी मौजूदगी में ईवीएम हुई सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मशीन लेकर आधे किलोमीटर तक पैदल चलना था। अधिकारियों के हाथ में मशीन देखकर लोगों में भ्रम पैदा हुआ। सबकी मौजूदगी में ईवीएम सील की गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है।
संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है, कोई खेल चल रहा है। 24 घंटे बाद भी वोटिंग का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं है कि कितना मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 70 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अबतक आयोग ने मत प्रतिशत जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि इतनी देरी क्यों हो रही है?बड़े से बड़े इलेक्शन में वोटिंग खत्म होने के 1घंटे के अंदर मत प्रतिशत चुनाव आयोग बता देता है मगर दिल्ली के चुनाव को खत्म हुए 24घंटे हो गए चुनाव आयोग मत प्रतिशत क्यों नही बता रहा? इसमें क्या घपला हो रहा है। सांसद @SanjayAzadSln pic.twitter.com/Hh2Pwr2Ukm
— Ajit Tyagi (@_AjitTyagi) February 9, 2020विज्ञापन
इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है कि सबसे पहले पोलिंग बूथ से जानकारी इकट्ठा होती है। उसके बाद चुनाव आयोग के पास पहुंचती है। आयोग सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के बाद ही आंकड़े जारी करता है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में 13000 पोलिंग स्टेशन हैं, इसीलिए देरी हो रही है।
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग पर आरोप लगाने के अंदाज में ट्वीट किया था कि यह चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के इतने घंटों बाद भी आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रहा है?
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने आयोग और भाजपा की मिलीभगत की तरफ भी इशारा किया था। संजय सिंह ने ट्वीट किया कि जब चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत नहीं बताया तो भाजपा के महामंत्री(मनोज तिवारी) को मत का प्रतिशत कैसे पता चल गया? उन्हें तो चुनाव की तारीख भी घोषणा से पहले पता चल गई थी।Absolutely shocking. What is EC doing? Why are they not releasing poll turnout figures, several hours after polling? https://t.co/ko1m5YqlSx
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 9, 2020