कुमार ने फेसबुक वॉल पर शेयर की ये कविता तो पार्टी में मचा बवाल, क्या टूट जाएगा आप से 'विश्वास'?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। एक मामला ठंडा भी नहीं होता कि दूसरी मुसीबत आ पड़ती है। ना विवाद कुमार विश्वास की एक कविता को लेकर है, जिसे उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। आप को लेकर इस कविता के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं।
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे आप विधायक अमानातुल्लाह खान के पोस्टर को लेकर पार्टी नेताओं के बीच मनमुटाव हुआ। इस बीच आप दिल्ली यूनिट के पूर्व संयोजक दिलीप पांडेय ने इशारों-इशारों में कुमार विश्वास को बीजेपी का करीबी बताया था। बुधवार को कुमार विश्वास ने कवि धर्मवीर भारती की कविता अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की।
विश्वास ने शेयर की ये कविता
'मैं रथ का टूटा हुआ पहिया हूं, लेकिन मुझे फेंको मत! क्या जाने कब इस दुरूह चक्रव्यूह में अक्षौहिणी सेनाओं को चुनौती देता हुआ कोई दुस्साहसी अभिमन्यु आकर घिर जाए। अपने पक्ष को असत्य जानते हुए भी बड़े-बड़े महारथी अकेली निहत्थी आवाज़ को अपने ब्रह्मास्त्रों से कुचल देना चाहें। तब मैं रथ का टूटा हुआ पहिया, उसके हाथों में ब्रह्मास्त्रों से लोहा ले सकता हूं! मैं रथ का टूटा पहिया हूं, लेकिन मुझे फेंको मत, इतिहासों की सामूहिक गति सहसा झूठी पड़ जाने पर क्या जाने सच्चाई टूटे हुए पहियों का आश्रय ले!'
कविता के निकाले जा रहे अलग-अलग मायने
आप नेता विश्वास के फेसबुक वॉल पर शेयर हुई इस कविता के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीते दिनों कुमार विश्वास को लेकर पार्टी में जो बवाल हुआ है, अपने बयानों को लेकर विश्वास जिस तरह से आप के अन्य नेताओं के नजर में आए हैं और जिस तरह से उनपर लगातार आरोप लग रहे हैं, उससे विश्वास पर पार्टी का भरोसा कम हुआ है। पार्टी अब इस बारे में कुछ ठोस फैसले ले सकती है।
जल्द होगी आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
आप के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। सूत्रों की मानें, तो इस बैठक में विश्वास के खिलाफ अविश्वास पत्र लाने की कोशिश की जा सकती है।
आप के पोस्टर में केजरीवाल की तुलना जोहरी से
कपिल मिश्रा मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से केजरीवाल पर हर दिन कोई ना कोई आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कुमार विश्वास और आप के निलंबित विधायक अमानातुल्लाह खान के बीच पोस्टर वार चल रहा है। ये पोस्टर आप के दफ्तर के बाहर लगाए गए थे, जिसे बाद में कार्यकर्ताओं ने फाड़कर हटा दिए।
कुमार विश्वास लंबे वक्त बाद शनिवार को पार्टी दफ्तर में राजस्थान इकाई की बैठक लेने पहुंचे लेकिन तड़के कार्यालय की दीवारों पर उनके धुर विरोधी विधायक अमानतुल्लाह के समर्थन में पोस्टर चिपका दिए गए। पोस्टर में अमानतुल्लाह को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पसंदीदा विधायक बताया गया था।
केजरीवाल को जौहरी और अमानतुल्लाह को हीरे के तौर पर पेश किया गया था। इसकी वजह अमानतुल्लाह को विधानसभा की कई कमेटियों में जगह मिलने की बात कही गई थी।