फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing

सीलिंग के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं AAP की महिला नेताओं पर बरसाईं लाठियां, आशुतोष को भी पीटा

Tue, 30 Jan 2018 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing
aap protest - फोटो : पीटीआई

आम आदमी पार्टी (आप) ने राजधानी में चल रहे सीलिंग अभियान के खिलाफ सोमवार को 'संसद मार्च' का आयोजन किया। इसमें पार्टी के कई नेताओं को प्रदर्शन करने के चलते हिरासत में ले लिया गया। आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने महिलाओं सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया।

विज्ञापन

'शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विधायकों पर लाठी चार्ज किया'

aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing
aap protest - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल अनिल बैजल के अधीन है। मालूम हो कि केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के संबंध कभी अच्छे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing
aap protest - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने बताया 'दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं ऋचा पांडेय व आशुतोष के साथ दुर्व्यवहार किया, जो दिल्ली के विभिन्न बाजारों में भाजपा प्रायोजित सीलिंग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।'

विज्ञापन

aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing
sealing in delhi - फोटो : जी पॉल

​शर्मा ने ट्वीट कर बताया, 'दिल्ली पुलिस ने भाजपा की सीलिंग मुहिम के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निर्वाचित विधायकों व पार्षदों पर अकारण लाठी चार्ज किया। महिलाओं के साथ हाथापाई की गई।'

aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing
aap protest - फोटो : पीटीआई

विधायक और आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने आशुतोष को बुरी तरह से पीटा। भारद्वाज ने मीडिया से कहा, 'भारतीय जनता पार्टी शहर में बीते दो महीने से चल रही सीलिंग मुहिम के लिए जिम्मेदार है।'

aap protesters beaten by delhi police in protest of sealing
aap protest - फोटो : अमर उजाला

भारद्वाज ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को सीलिंग को रोकने के लिए दिल्ली के 2021 के मास्टर प्लान को बदलना होगा। बता दें कि प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर लिखा था, 'यह सीलिंग नहीं, यह कीलिंग हैं' और 'भाजपा आई, सीलिंग लाई'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed