{"_id":"655b4091ab5a5ebd6f08ff53","slug":"aap-party-met-election-commission-regarding-bjp-complaint-against-cm-kejriwal-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत: राघव चड्ढा बोले- हमें न्याय की उम्मीद; केजरीवाल की छवि खराब करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग से भाजपा की शिकायत: राघव चड्ढा बोले- हमें न्याय की उम्मीद; केजरीवाल की छवि खराब करने का लगाया आरोप
Mon, 20 Nov 2023 04:54 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 04:54 PM IST
सार
सीएम केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की शिकायत के लिए आप पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी शिकायत पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
आप सांसद राघव चड्ढा
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की है। मीडिया से बातचीत के दौरान चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पहला दरवाजा चुनाव आयोग का होता है। हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उचित से उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
चड्ढा ने आगे कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईपीसी की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है। इस उल्लंघन के संदर्भ में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते सप्ताह राघव चड्ढा ने एक प्रेस वार्ता में बताया था कि वह भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा पिछले कुछ दिनों से कैंपेन चला रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की ओर से षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।