आप छोड़ने और निकालने का सिलसिला पुराना, कुमार विश्वास ने भी दिया है झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) से आशुतोष व आशीष खेतान के इस्तीफे पर बेशक दिल्ली की सियासत गरम है, लेकिन पार्टी से अलविदा कहने वाले नेताओं का सिलसिला 49 दिन की आप सरकार के बाद ही शुरू हो गया था।
आंदोलन के साथी नियमित तौर पर पार्टी छोड़ते रहे। वहीं, दूसरे दल के किसी बड़े नेता को आप से जुड़ाव नहीं हो सका है। हालांकि, आप के दोनों वरिष्ठ नेताओं का इस्तीफा अभी पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है। फिर भी, इनके कदम वापस खींचने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं।
दरअसल, 49 दिन की सरकार में मंत्री न बनाए जाने से नाराज लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आप से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद लोकसभा चुनाव की नाकामी के बाद गाजियाबाद से आप के टिकट पर चुनाव लड़ी शाजिया इल्मी ने भी पार्टी छोड़ दी। सियासी तौर पर दोनों नेताओं ने आप नेतृत्व को 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झटका देने की कोशिश की थी, लेकिन दिल्ली की बड़ी जीत ने इसके असर को बेअसर कर दिया।
आप में पहली बड़ी टूट दिल्ली विधान सभा चुनाव के बाद पड़ी। उस वक्त आप की वैचारिक रीढ़ माने जाने वाले योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो. आनंद कुमार व प्रो. अजित झा को निकाल दिया गया। वहीं, शांति भूषण आप के बड़े आलोचक बनकर उभरे। इसके बाद योगेंद्र यादव ने इस दौरान अलग पार्टी गठन का ऐलान किया। दूसरी तरफ आप के लोकपाल रहे एडमिरल रामदार को भी हटा दिया गया। इन्हें योगेंद्र यादव के खेमे का माना गया।
दिल्ली के दूसरे पूर्व मंत्रियों के भी बगावती तेवर
कपिल मिश्रा फिलहाल आप से निलंबित चल रहे हैं। राज्य सभा चुनावों से पहले वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास से भी आप नेतृत्व का टकराव हुआ। विश्वास हालांकि पार्टी में बने हुए हैं, लेकिन अमूमन वह आप नेतृत्व को कटघरे में ही खड़ा करते दिखते हैं।
कपिल मिश्रा के अलावा आप सरकार से जिन तीन मंत्रियों को हटाया है, उसमें फर्जी डिग्री के मामले से विवाद में आये जितेंद्र सिंह तोमर हैं। जबकि गंभीर आरोपों की वजह से संदीप कुमार व असीम अहमद खान को मंत्री पद गंवाना पड़ा। तोमर हालांकि पार्टी के साथ खड़े दिखते हैं, लेकिन संदीप कुमार और असीम अहमद अमूमन आप नेतृत्व पर तंज कसते नजर आते हैं।
पंजाब में भी छिड़ी है तकरार
पंजाब में विपक्षी दल की भूमिका में बैठी आम आदमी पार्टी में लोक सभा चुनाव के बाद से ही कलह मची हुयी है। हालिया मामला पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा को हटाये जाने का है। खैरा पंजाब के समर्थक विधायकों के साथ आप नेतृत्व के खिलाफ झंडा उठाये खड़े हैं। इससे पंजाब इकाई भी टूट के कगार पर खड़ी है।
पार्टी में अलग-थलग पड़े नेता
. शांति भूषण (संस्थापक सदस्य)
. कुमार विश्वास (पीएसी मेंबर)
. कपिल मिश्रा (विधायक)
. देवेन्दर सहरावत (विधायक)
. पूर्वी दिल्ली सीट से लोक सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे डा. राजमोहन गांधी।
. पंजाब के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा।
. पंजाब से सांसद धर्मवीर गांधी।
. मुंबई दक्षिण से लोक सभा चुनाव लडने वाली बैंकर मीरा सान्याल।
. चंडीगढ़ से लोकभा चुनावल लडने वाली अभिनेत्री गुल पनाग।
. राजस्थान से चुनाव लडने वाले मेजर सुरेंद्र पुनिया।
. मुंबई नार्थ से लोक सभा चुनाव लड़ी समाजसेवी मेधा पाटकर।
. पंजाब से चुनाव लडने वाले गायक जस्सी जसराज।
. बालकृष्णनन
. कैप्टन गोपीनाथ
पार्टी से निकाले गए संस्थापक सदस्य
. प्रशांत भूषण
. योगेंद्र यादव
. प्रो. आनंद कुमार
. प्रो. अजित झा समेत अन्य
विधायक भी हुए निष्कासित
. अशोक चौहान (पूर्व विधायक)
. धर्मेंद्र कोली (पूर्व विधायक)
पार्टी से दिया इस्तीफा
. एडमिरल रामदास
. मयंक गांधी (पीएसी मेंबर)
. अंजली दमानिया (मुंबई से)
. डा. मुनीष रायजादा (एनआरआई विंग के पदाधिकारी)
. जयनाथ मिश्रा (एनआरआई विंग के पदाधिकारी)
. विनोद कुमार बिन्नी (पूर्व विधायक)
. शाजिया इल्मी (पीएसी मेंबर)
. वेद प्रकाश (पूर्व विधायक)
. मनजीत सिंह (पंजाब के पूर्व संयोजक)
. सुमेल सिंह सिद्धू (पंजाब के पूर्व संयोजक)
. सुच्चा सिंह छोटेपुर (पंजाब के पूर्व संयोजक)
. इलीयास आजमी (पीएसी मेंबर)
. आईडी खजुरिया (राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य)
. एसपी सिंह (अंबाला से लोकसभा उम्मीदवार)
. सुनीता गोदारा
. अश्वनी उपाध्याय
. अशोक कुमार अग्रवाल
. सोनी सोरी
. दयामणि बराला
. डा. आशावंत गुप्ता
. परमजीत सिंह
. राजीव गोदारा
अभी मंजूर नहीं हुआ इस्तीफा
. पीएसी सदस्य आशुतोष
. डीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष खेतान