फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP party created One thousand teams for delhi full state movement

आप ने आंदोलन के लिए बनाईं एक हजार टीमें, घर-घर जाकर बताएंगे पूर्ण राज्य की जरूरत

Fri, 08 Mar 2019 02:54 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
AAP party created One thousand teams for delhi full state movement
फाइल फोटो

पूर्ण राज्य के दर्जे को कामयाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी दिल्ली में एक हजार टीमों की नियुक्ति की है। दिल्ली के हर घर में टीम के सदस्य मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पत्र लेकर पहुंचेंगे। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यह पत्र दिल्लीवालों के नाम जारी किया है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य के मसले पर दिल्ली की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। वहीं, आंदोलन को धार देने के लिए 1000 टीमों की नियुक्ति की है। टीम के सदस्य दिल्ली के हर घर में जाकर पूर्ण राज्य की जरूरत पर दिल्लीवालों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ उनके हाथ में केजरीवाल का पत्र होगा। इसमें भी दिल्ली को पूर्ण राज्य की जरूरत के बारे में विस्तार से चर्चा है। आप की टीमें 10 मार्च से सड़क पर उतरेंगी। गोपाल राय ने बताया कि आप का प्रस्ताव है कि एनडीएमसी एरिया को छोड़कर बाकी पूरी दिल्ली को पूर्ण राज्य बना दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरविंद केजरीवाल का दिल्लीवालों के नाम पत्र

देश की राजधानी होने के बावजूद हमारी दिल्ली साफ सुथरी क्यों नहीं है? हमारी दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं है? 90 फीसदी नंबर आने पर भी बच्चों को कॉलेज में एडमिशन क्यों नहीं मिलता? युवा बेरोजगार क्यों हैं? कच्ची कॉलोनिया पक्की क्यों नहीं होती? दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर सीलिंग क्यों हो रही है?

इन सब सवालों का एक ही जवाब है-क्योंकि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है। दिल्ली सरकार को हर काम करने से पहले केंद्र सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है और केंद्र सरकार हर काम में अड़ंगा लगाती है। इसके अलावा दिल्ली वालों की रोजमर्रा की समस्याओं से संबंधित विभाग जैसे दिल्ली पुलिस, डीडीए, एमसीडी सीधे केंद्र सरकार के अधीन हैं। इनमें दिल्ली वालों की बिल्कुल नहीं चलती। इसका एक ही समाधान है-अन्य राज्यों की तरह दिल्ली को भी पूरा राज्य बनाया जाए। सारी सरकारी संस्थाएं चुनी हुई सरकार के अधीन होनी चाहिए।

दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो दिल्लीवालों के कई सपने पूरे होंगे। जैसे महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा मिल सकेगी, दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधरेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। बारहवीं में 60 फीसदी से ज्यादा नंबर वाले हर बच्चे को कॉलेज में दाखिला मिलेगा। दिल्ली में सीलिंग बंद होगी। हर दिल्लीवासी का अपना घर होगा। कच्ची कॉलोनियां पक्की की जाएंगी। दिल्ली साफ-सुथरी और सुंदर होगी। दिल्ली का तेजी से विकास होगा।

तमाम अड़चनों के बावजूद आप की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी इत्यादि क्षेत्रों में ढेरों काम किए। हमने जो वादे किए, सभी पूरे किए। पूर्ण राज्य बनने पर ऊपर लिखी सारी बातें पूरी होंगी।

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां वादा करती रहीं कि वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगी, पर दोनों पार्टियों ने दिल्ली के लोगों से धोखा किया। आम आदमी पार्टी आपकी अपनी पार्टी है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा में सांसद जाएंगे, तो इस बार पक्का दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर ही रहेंगे। मेरी अन्य कई पार्टियों से भी बात हो गई है। सभी पार्टियां भी इस मांग का समर्थन करती हैं।

आज तक आप प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में वोट देते रहे। इस बार अपनी दिल्ली को पूरा राज्य बनाने के लिए वोट दें। इतिहास और भगवान जिंदगी में एक बार मौका देते हैं। दिल्ली को इस बार मौका मिला है। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट दें, ताकि दिल्ली को पूरा राज्य बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed