फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap party chief arvind kejriwal denied to meet mla sukhpal singh khaira in delhi

खालिस्तान पर बोलने वाले आप MLA से नहीं मिले केजरीवाल, सिसोदिया ने जमकर लगाई फटकारा

Thu, 21 Jun 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
aap party chief arvind kejriwal denied to meet mla sukhpal singh khaira in delhi
kejriwal

आम आदमी पार्टी से पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा से सीएम अरविंद केजरीवाल नाराज चल रहे हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, सुखपाल खैरा के खालिस्तान संबंधी बयान के बाद से आम आदमी पार्टी के मुखिया नाराज बताए जा रहे हैं। यही कारण है कि बुधवार को जब सुखपाल खैरा सीएम केजरीवाल से मिलने दिल्ली आए, तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खालिस्तान संबंधी बयान को लेकर सुखपाल खैरा को फटकार लगाई। उन्होंने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष को लिखित में अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके अलावा ये भी पूछा गया है कि अगर उन्होंने ये बयान नहीं दिया तो कैसे ये गलत तरीके से पेश हुआ। मनीष सिसोदिया की ओर से साफ कहा गया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में रेफरेंडम जैसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। हालांकि, खैरा अभी भी ऐसे बयान से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

aap party chief arvind kejriwal denied to meet mla sukhpal singh khaira in delhi
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सुखपाल खैरा ने ट्वीट किया था कि मैं साल 2020 में होने वाले जनमत संग्रह का मतदाता नहीं हूं लेकिन मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि बंटवारे के बाद सिखों के साथ भेदभाव, उत्पीड़न, दरबार साहिब पर हमले और साल 1984 में हुए हत्याकांड की वजह से यह सब कुछ हुआ है। इस बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल से उन्हें बर्खास्त करने तक की मांग कर दी थी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed