फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP PAC meets at Kejriwal's residence, decides to go national

केजरीवाल ने मारी पलटी, देशभर में फैलेगी AAP

Wed, 18 Mar 2015 02:33 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
AAP PAC meets at Kejriwal's residence, decides to go national

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां दिल्ली तक ही पार्टी को सीमित रखने की वकालत कर रहे थे, वहीं मंगलवार को पीएसी की बैठक में इसके उलट फैसला लिया गया।

विज्ञापन


कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में केजरीवाल के निवास पर मंगलवार रात हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी देश भर में संगठन का विस्तार करेगी।
विज्ञापन


जबकि इससे पूर्व योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण भी इसी बात की वकालत कर रहे थे, लेकिन उन्हें पीएसी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कुल मिलाकर मंगलवार रात हुई पीएसी की बैठक को आप की साख को बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र-प्रशांत का क्या होगा?

AAP PAC meets at Kejriwal's residence, decides to go national

गिरनार में बैठक के बाद पीएसी सदस्य संजय सिंह ने बताया कि देश भर में पार्टी विस्तार का निर्णय लिया गया। पार्टी के सदस्यों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे पहले हर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा होगी, जिसके बाद ही ये फैसला लिया जाएगा, किस सदस्य को किस राज्य की जिम्मेदारी मिलेगी।

इस संबंध में एक कमेटी बनाई जाएगी, जो राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों का आंकलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में ईमानदार और स्वच्छ राजनीति पर जनता ने भरोसा जताया है, उसी तरह देश भर में ईमानदार राजनीति की नींव डाली जाएगी।

पीएसी की बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रवक्ता संजय सिंह, आशुतोष, आशीष खेतान, दिलीप पांडे, गोपाल राय, आशीष तलवार, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।

‘पार्टी के गतिरोध को खत्म करने को सब कुछ करेंगे’

AAP PAC meets at Kejriwal's residence, decides to go national

पार्टी में चल रहे गतिरोध के बारे में संजय सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। पार्टी में चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए जो भी करना पड़ेगा, किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगेंद्र यादव से मुलाकात के साथ इसकी शुरुआत की जा चुकी है।


प्रशांत भूषण से भी मुलाकात की जाएगी। प्रशांत भूषण द्वारा आशीष खेतान से मुलाकात करने से मना करने के सवाल पर उनका कहना था कि ये सूचना गलत है। उनसे मुलाकात की जाएगी, उन्होंने मना नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed