फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap outsed minister kapil mishra detained by police while going to okhla in delhi

बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाने ओखला जा रहे थे कपिल मिश्रा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 16 Jun 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Jun 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
  aap outsed minister kapil mishra detained by police while going to okhla in delhi
कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा बृहस्पतिवार दोपहर बाद ओखला विधान सभा पहुंचे। मिश्रा का दावा  था कि वह एक बुजुर्ग महिला से मिलने जा रहे हैं, जिसे मुख्यमंत्री के चहेते विधायक अमानतुल्लाह खान के गुंडों ने परेशान कर रखा है। हालांकि, इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुये पुलिस ने कपिल मिश्रा को बाटला हाउस इलाके में बुजुर्ग के घर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उनको छोड़ दिया।      

विज्ञापन


पुलिस हिरासत में कपिल मिश्रा ने कहा कि 72 साल की बुजुर्ग महिला के घर गुंडे आते हैं, गोलियां चलाते हैं, इसके बाद बेखौफ वापस लौट जाते हैं। सीसीटीवी में सब रिकार्ड है। इन लोगों को केजरीवाल के हीरे अमानतुल्लाह का साथ है। उन्होंने कहा कि आज पुलिस ने बाटला हाउस चौक जाने से रोका। बूढ़ी अम्मा से भी मिलने नहीं दिया।       
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने सवाल किया कि राजधानी दिल्ली के बीचोबीच ये हथियारों का जखीरा कहां से आया? इतने आधुनिक हथियार ओखला में कौन लाया? अमानतुल्ला का इन लोगो से क्या संबंध है? क्या बाटला हाउस चौक को श्रीनगर का लाल चौक बनाना चाहते है? वहां जाने से क्यों रोका? कपिल मिश्रा ने दावा किया कि वह बूढ़ी अम्मा की लिये जो भी करना होगा, वह सब करेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस का कहना था कि कपिल मिश्रा के इलाके में जाने से तनाव पैदा होने की आशंका थी। इसलिये कपिल मिश्रा को हिरासत  में लेकर सीआर पार्क पुलिस स्टेशन लाया गया। करीब एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।      


बता दें कि कपिल मिश्रा के ओखला इलाके में जाने की ऐलान के ऐलान के बाद बुधवार को स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान की तरफ से लोगों को एक मैसेज गया था। इसमें कहा गया था कि रमजान के महीने में कपिल मिश्रा इलाके का माहौल खराब करने पहुंच रहे हैं। लोग इन्हें बाटला हाउस चौक पहुंचने से रोकें। बाजवूद इसके कपिल मिश्रा ओखला जा रहे थे। इससे दोनों तरफ से टकराव की आशंका थी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed