फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP national spokesperson Reena Gupta said air is bad in 99.5 percent districts of the country.

प्रदूषण पर केंद्र और 'आप' की रार: रीना गुप्ता का गंभीर आरोप, देश के 99.5 फीसदी जिलों में हवा खराब

Sat, 28 Oct 2023 07:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2019 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि देश के 99.5 फीसदी जिलों में हवा खराब है, लेकिन मोदी सरकार ने अब तक इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
AAP national spokesperson Reena Gupta said air is bad in 99.5 percent districts of the country.
आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वायु प्रदूषण से निपटने में सहयोग नहीं कर रही। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2019 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि देश के 99.5 फीसदी जिलों में हवा खराब है, लेकिन मोदी सरकार ने अब तक इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन

प्रदूषण की चपेट में पूरा उत्तर भारत
पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में रीना ने बताया कि वायु प्रदूषण से पूरे उत्तर भारत में लोगों का दम घुट रहा है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। विश्व के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 39 शहर हमारे देश से हैं। इनमें 20 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। पूरे देश में एकमात्र दिल्ली की केजरीवाल सरकार है जो विंटर और समर एक्शन प्लान बनाकर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। इसी के परिणाम स्वरूप पिछले कुछ सालों में दिल्ली की हवा में 30 फीसदी का सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बाहर से आ रहा प्रदूषण
केंद्र की आईएमडी विभाग की वेबसाइट से पता चलता है कि दिल्ली में 70 फीसदी प्रदूषण बाहरी राज्यों से आ रहा हैं। जब पार्टी ने बाहरी राज्यों से दिल्ली में आ रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवाज उठाई तो केंद्र ने उस वेबसाइट पर आंकड़े देने बंद कर दिए। पार्टी की मांग है कि उत्तर भारत के सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई जाए और सफर वेबसाइट पर आंकड़े देना शुरू किया जाए।

विज्ञापन

एनसीआर में जल रहे 2000 ईंट भट्ठे
उन्होंने कहा कि एनसीआर में 2000 ईंट के भट्ठे हैं जो पुरानी तकनीक से चल रहे हैं। उसमें से 150 भट्ठे गाजियाबाद व 250 मुजफ्फरनगर में हैं। इनका धुआं दिल्ली में आता है। एनजीटी ने आर्डर पास किया कि सभी इंडस्ट्रीज को स्वच्छ ईंधन यानी कि पीएनजी पर चलाया जाए। दिल्ली सरकार ने कदम उठाया जिसके बाद से सभी इंडस्ट्रीज पीएनजी पर चल रही हैं, लेकिन एनसीआर में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed