'बहुते बेइज्जती है': 'NDA घटक दलों के हिस्से में सिर्फ झुनझुना मंत्रालय आया', नई सरकार पर विपक्ष का पहला हमला
नई एनडीए सरकार के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के हिस्से में सिर्फ 'झुनझुना मंत्रालय' आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की, इसके बाद मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। विभागों के बंटवारे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय ने नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। संजय सिंह ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के हिस्से में सिर्फ 'झुनझुना मंत्रालय' आया।
न गृह न रक्षा न वित्त न विदेश न वाणिज्य।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 10, 2024
न सड़क न रेल न शिक्षा न स्वास्थ्य।
न कृषि न जलशक्ति।
न पेट्रोलियम न दूरसंचार।
NDA के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ “झुनझुना मंत्रालय”
बहुते बेइज़्ज़ती है!