आप सांसद संजय सिंह बोले, क्यों छिपाई जवानों को बंधक बनाने वाली बात, केंद्र दे जवाब
- सर्वदलीय बैठक में AAP नेता अरविंद केजरीवाल को न बुलाने को लेकर आम आदमी पार्टी नाराज
- पार्टी ने साफ किया है कि वह चीन विवाद में सरकार के साथ खड़ी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, लेकिन इसके लिए आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि बैठक दिल्ली में ही हो रही है।
पार्टी ने साफ किया है कि वह चीन विवाद में सरकार के साथ खड़ी है।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह खबर भी सुनने में आई है कि चीन ने भारत की कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका है।
इससे लोगों के मन में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कहा कि हमारे तीन जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं।
केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु कल मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया।
उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इतने संवेदनशील मामले पर वह झूठ क्यों बोल रही है।
उन्होंने कहा कि यह देश की जनता के साथ एक विश्वासघात है, जो केंद्र की सरकार कर रही है।
जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है।
उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दें। आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।