फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh said that BJP conspired against Arvind Kejriwal

Delhi: आप सांसद संजय सिंह बोले- केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश, भाजपा ने किया शराब घोटाला

Fri, 05 Apr 2024 10:50 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Apr 2024 10:50 AM IST
सार

आप सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज मैं आपके सामने यह बताने के लिए आया हूं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश कैसे रची गई। यह शराब घोटाला भाजपा ने किया है।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh said that BJP conspired against Arvind Kejriwal
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले को भाजपा की देन करार दिया है। जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को सांसद ने आरोप लगाया कि असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसके पीछे आप को खत्म करने और इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा की सामने आई असलियत को दबाने की मंशा है। 

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने दावा किया कि शराब घोटाले के आरोपी शरथ रेड्डी ने 15 नवंबर, 2022 को भाजपा को पांच करोड़ रुपये दिए। भाजपा जिस शरथ रेड्डी को किंगपिन बताती थी, उसने गिरफ्तारी के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। सुप्रीम कोर्ट की वजह से भाजपा का मनी ट्रेल भी सामने आ गया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा, 'एक व्यक्ति हैं, मगुंटा रेड्डी, जिन्होंने तीन बयान दिए, उनके बेटे राघव मगुंटा ने सात बयान दिए। 16 सितंबर को जब उनसे (मगुंटा रेड्डी से) पहली बार ईडी ने पूछा कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, तो उन्होंने सच बताया और कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की लेकिन चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के मामले में मैं मिला था। लेकिन उसके बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया और पांच महीने जेल में रखने के बाद उनके पिता ने अपना बयान बदल दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब कारोबारी एवं सांसद मगुंटा रेड्डी ने तीन और उनके बेटे राघव रेड्डी ने सात बयान ईडी को दिए। इसके बाद 16 सितंबर 2022 को सांसद मगुंटा रेड्डी पर ईडी ने रेड डाली और केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए कहा, लेकिन वह खिलाफ बयान नहीं देता है। इसके बाद उसके बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया गया। पांच महीने की जेल के बाद राघव रेड्डी टूट गया और 16 जुलाई 2023 को राघव रेड्डी अपने सातवें बयान में बदल गया। दोनों बाप-बेटे के नौ बयानों में कहीं भी अरविंद केजरीवाल का जिक्र नहीं है। लिहाजा उस पर जबरन दबाव बनाकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया गया।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, 'सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन छह बयानों (राघव मगुंटा के) और उनके पिता के दो बयानों को हटा दिया गया और ईडी ने कहा कि हमें उस पर भरोसा नहीं है। ऐसे बयान जो अरविंद के खिलाफ नहीं थे, जिन बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था, ईडी ने कहा कि हमें इसपर भरोसा नहीं है। बाप-बेटे पर दबाव बनाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान लिया गया। मगुंटा रेड्डी की तस्वीर पीएम मोदी के साथ है। 16 जुलाई को केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के बाद 18 जुलाई को इनकी जमानत हो जाती है। यह बहुत बड़ी साजिश है।'

जेल से बाहर निकले संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भूरे रंग की जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने राज्यसभा सदस्य जेल से बाहर निकले तो आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया, देखो देखो कौन आया, शेर आया, शेर आया और संजय सिंह जिंदाबाद। उन्होंने उन पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाईं। इसके बाद संजय सिंह अपनी गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का समय नहीं, बल्कि संघर्ष का समय है। तिहाड़ जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप विधायक दुर्गेश पाठक भी पहुंचे थे।

जेल से बाहर निकलते ही बरसे संजय सिंह
संजय सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल व मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात की। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के तानाशाह को अगर मेरी आवाज सुनाई दे रही है तो मैं बताना चाह रहा हूं कि यह आम आदमी पार्टी है। हम आंदोलन की कोख से पैदा हुए हैं, डरने वाले नहीं हैं।

'केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे'
आप सांसद ने बुधवार को जेल से बाहर आने के बाद कहा कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में भेज दिया। उनका गुनाह केवल यह है कि वे दिल्ली की दो करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, मुफ्त में पानी, माताओं-बहनों को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद और बसों में फ्री यात्रा देना चाहते हैं। कल भगवंत मान को गिरफ्तार कर लो, फिर कहो कि इस्तीफा दो। केरल के सीएम विजयन की बेटी पर जांच शुरू कर दी है। ममता बनर्जी के भतीजे पर जांच शुरू कर दी। कहेंगे कि विजयन और ममता बनर्जी इस्तीफा दो। केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे।

'जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो भाजपा का उतना बड़ा पदाधिकारी'
संजय ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 6 महीने तक गलियों में घूम-घूमकर लोगों को हिमंत बिस्वा के घोटालों के बारे में बता रहे थे और प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर असम का सीएम बना दिया। यह लोग अजित पवार पर 70 हजार के घोटाले का आरोप लगाते थे, मोदी जी ने उन्हें भी गले लगा लिया। आज जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी है, वह भाजपा का उतना बड़ा पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed