फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh's weight increased in Tihar jail

Delhi: तिहाड़ जेल में 'आप' सांसद संजय सिंह का वजन छह किलो बढ़ा, रिपोर्ट में यह बात आई सामने

Sat, 06 Apr 2024 12:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Apr 2024 12:39 PM IST
सार

तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान आप सांसद संजय सिंह का वजन बढ़ा है। तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 अक्टूबर 2023 को जब संजय सिंह जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh's weight increased in Tihar jail
संजय सिंह की मेडिकल रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप सांसद संजय सिंह तीन अप्रैल को 181 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। जिसके बाद से संजय सिंह लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले को भाजपा की देन करार दिया है। जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को सांसद ने आरोप लगाया कि असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। 

विज्ञापन


उधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जेल में रहने के दौरान आप सांसद संजय सिंह का वजन बढ़ा है। तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 अक्टूबर 2023 को जब संजय सिंह जेल पहुंचे थे तो उनका वजन 76 किलो था। जब वह जेल से बाहर निकले तो उनका वजन 82 किलोग्राम था। इसी तरह उनका ब्लड प्रेशर जो पहले 153/103 रहता था घटकर 136/70 हो गया। तिहाड़ जेल में करीब छह महीने रहने के दौरान संजय सिंह का वजन करीब छह किलोग्राम बढ़ा है, जबकि बीपी कम हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शराब घोटाले में शामिल हैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग: संजय सिंह
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने कहा कि शराब घाटाले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसके पीछे आप को खत्म करने और इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा की सामने आई असलियत को दबाने की मंशा है। 

पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने दावा किया कि शराब घोटाले के आरोपी शरथ रेड्डी ने 15 नवंबर, 2022 को भाजपा को पांच करोड़ रुपये दिए। भाजपा जिस शरथ रेड्डी को किंगपिन बताती थी, उसने गिरफ्तारी के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। सुप्रीम कोर्ट की वजह से भाजपा का मनी ट्रेल भी सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed