फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh offers prayers at Hanuman Temple in Delhi

Delhi: संजय सिंह ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- बजरंगबली की कृपा से मुझे जेल से राहत मिली

Thu, 04 Apr 2024 11:53 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:53 AM IST
सार

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्जना के बाद आप सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh offers prayers at Hanuman Temple in Delhi
संजय सिंह ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना - फोटो : एएनआई

विस्तार

सांसद संजय सिंह गुरुवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। संजय सिंह ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से मुझे जेल से राहत मिली। हम पर बजरंगबली की विशेष कृपा है...हमने प्रार्थना की है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन भी जेल से बाहर आएं। 
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्जना के बाद आप सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे।



181 दिन बाद जेल से बाहर आए संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।

संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। यह समय जश्न मनाने का नहीं है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। इसके बाद संजय सिंह केजरीवाल के घर गए। उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed