फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh becomes incharge of Delhi elections

दिल्ली चुनाव की तैयारियों में जुटी आप, पार्टी ने संजय सिंह को बनाया प्रभारी

Thu, 26 Sep 2019 09:21 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh becomes incharge of Delhi elections
आपा नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने सांसद संजय सिंह को दिल्ली चुनाव के प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वहीं राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता प्रचार अभियान के निदेशक होंगे। गुरुवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीसीए) ने इसका फैसला लिया। बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी की गई। पार्टी मानकर चल रही है कि झारखंड के साथ ही दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी हो सकता है।

विज्ञापन


पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पीएसी की बैठक में दिल्ली चुनाव की समीक्षा की गई। अधिकतर सदस्यों का मानना था कि जल्द ही घोषित होने वाले झारखंड चुनाव के साथ दिल्ली का भी चुनाव हो सकता है। लिहाजा चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देश पाटी पदाधिकारियों और और कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। रणनीतिक तौर पर तय किया गया कि चुनाव को दिल्ली के मसलों पर लड़ने की कोशिश करनी है। इसे देखते हुए पार्टी नेताओं को बेवजह की बयानबाजी से बचने की नसीहत भी दी गई।
विज्ञापन


पार्टी से कहा गया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह तैयार करें कि वह दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी के क्षेत्रों में हुए काम को हर घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, सीसीटीवी लगाने, हर घर को प्रति माह 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लीनिक सरीखे कामों की जानकारी मतदाताओं को दी जाए। इसी कड़ी में पार्टी ने पीएसी सदस्य और सांसद संजय सिंह को दिल्ली चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। इनकी निगरानी में चुनाव से जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed