फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP condemned BJD and YSRCP

Delhi: आप सांसद ने की बीजेडी और वाईएसआरसीपी की निंदा, राघव बोले- मजबूरियों के चलते भाजपा का कर रहे हैं समर्थन

Wed, 02 Aug 2023 10:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 02 Aug 2023 10:55 PM IST
सार

आप नेता व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बुधवार को भाजपा पर राजनीतिक नेताओं को डराने-धमकाने और अपने हितों की पूर्ति के लिए अन्य पार्टियों को बरगलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
AAP MP condemned BJD and YSRCP
राघव चड्ढा - फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधेयक के संबंध में केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन करने पर वाईएसआरसीपी और बीजेडी की निंदा की है। आप ने कहा कि  इन दोनों दलों ने अपनी कुछ मजबूरियों के कारण केंद्र सरकार का साथ देने का निर्णय लिया है। आप नेता व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बुधवार को भाजपा पर राजनीतिक नेताओं को डराने-धमकाने और अपने हितों की पूर्ति के लिए अन्य पार्टियों को बरगलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली विधेयक का उद्देश्य शक्तियों को केंद्रीकृत करना और राज्य सरकारों की स्वायत्तता को कमजोर करना है। इससे देश के संघीय ढांचे के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस तरह के विधेयक का समर्थन करने के लिए वाईएसआरसीपी और बीजेडी की अपनी मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। दिल्ली में इस विधेयक का कार्यान्वयन एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा और भविष्य में सभी गैर-भाजपा राज्यों का भी यही हश्र हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed