{"_id":"68a88f1f85a5b85bdb02cfcf","slug":"aap-mlas-staged-a-sit-in-protest-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-102056-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप विधायकों ने धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप विधायकों ने धरना-प्रदर्शन किया
विज्ञापन
आप विधायकों ने धरना-प्रदर्शन किया
नई दिल्ली। भाजपा विधायक हरीश खुराना के डॉक्टर से मारपीट और बदतमीजी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने शुक्रवार को आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में अन्य विधायक अस्पताल की एमएस से मिलने पहुंचे और अभी तक एफआईआर नहीं होने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मामले को हल कर दिया है। इसलिए अब वो पुलिस में एफआईआर नहीं दर्ज कराएंगी। डॉक्टर को शिकायत वापस नहीं लेने पर करियर खराब करने की धमकी दी जा रही है। आरजी कर अस्पताल में भी प्रशासन ने न्याय नहीं होने दिया था और अब आचार्य भिक्षु अस्पताल की एमएस भी न्याय नहीं होने दे रहीं हैं। इस दौरान संजीव झा, विशेष रवि कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह समेत अन्य विधायक मौजूद रहे। ब्यूरो