फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Saurabh Bhardwaj attacked BJP

Delhi: 'आप' से 97 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश पर बोले सौरभ भारद्वाज, इसके लिए एलजी के पास कोई पावर नहीं

Tue, 20 Dec 2022 01:20 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Dec 2022 01:20 PM IST
सार

आप विधायक ने कहा कि भाजपा ने मोहल्ला क्लिनिक की दवाइयों का बजट रोक दिया, डॉक्टर की सैलरी रोक दी। बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं की पेंशन रोक रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड का पैसा छह महीने तक रोक रहे हैं।

विज्ञापन
AAP MLA Saurabh Bhardwaj attacked BJP
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना पर गैरकानूनी आदेश देने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए 97 करोड़ रुपए के विज्ञापन का फंड पार्टी से वसूलने का मामला लंबे समय से ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन एलजी ने एक बार फिर से इसे लेकर नया आदेश जारी कर दिया, जबकि उनके पास इसका अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुराना सचिवालय में प्रेसवार्ता में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने दूसरे राज्यों में 22 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन जारी किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या ये रकम भी वसूल करवाएंगे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए विज्ञापनों की राशि वसूलने का कोई अधिकार एलजी के पास नहीं है, लेकिन वे अवैध रूप से आदेश दे रहे हैं। भारद्वाज ने उपराज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भाजपा के कारण पार्टी को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनने के कारण ऐसा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि लोगों को परेशान करने के लिए भाजपा के कहने पर फंड रोका जा रहा है। मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां, डॉक्टरों का वेतन, बुजुर्ग, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन जारी करने में इससे दिक्कत आ रही है। दिल्ली जल बोर्ड के पैसे 6-6 माह तक रोके जा रहे हैं। अस्पतालों की दवाइयों के पैसे को बार-बार रोका जा रहा है। वहीं, भारद्वाज ने कहा कि सरकार जनता के बीच में जागरूकता फैला रही है, लेकिन भाजपा की नजरों में इसकी कोई कीमत नहीं है। पार्टी ने डेंगू से बचाव के लिए अभियान चलाया। इससे लोगों की जान बचेगी। लोग सस्ते बायोडायजेस्टर का इस्तेमाल करेंगे तो प्रदूषण कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed