{"_id":"5eb6bff60a9cd80c6f7b190c","slug":"aap-mla-prakash-jarwal-and-kapil-nagar-arrested-by-delhi-police-in-saket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डॉक्टर खुदकुशी मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डॉक्टर खुदकुशी मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार
Sat, 09 May 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 09 May 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएएमएस डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और सहयोगी कपिल नागर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
#Delhi After questioning, AAP MLA Prakash Jarwal and Kapil Nagar arrested, in a doctor's alleged suicide case registered at PS Neb Sarai: DCP (South) Atul Thakur
— ANI (@ANI) May 9, 2020
विज्ञापन
शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के डॉक्टर सुसाइड मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
Two accused in the doctor suicide case are currently being questioned: DCP South Delhi https://t.co/1b7INmMQmX
— ANI (@ANI) May 9, 2020
वहीं, जारवाल ने अपनी सफाई में कहा कि मेरे खिलाफ आरोप झूठे और निराधार हैं। जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है, मैंने उससे एक साल से बात तक नहीं की थी।
जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को प्रकाश जारवाल के दो भाइयों और पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया था लेकिन वह दोनों बार दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए ।
ये है मामला
बीएएमएस डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसमें आप के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था।
डॉक्टर ने खुदकुशी नोट में लिखा कि विधायक व उसके साथियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। नेबसराय थाने में विधायक प्रकाश जारवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर शाम तक विधायक के पिता व दो भाई संजय व अनिल से पूछताछ की थी।