{"_id":"ca2315372387e21a1685d7726de02109","slug":"aap-mla-moves-to-high-court-against-ndmc-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP विधायक से छीना जा रहा ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP विधायक से छीना जा रहा ऑफिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेंदर सिंह ने एनडीएमसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में दी गई अर्जी में उन्होंने कहा है कि एनडीएमसी का सदस्य होने के बावजूद उनसे सभी सुविधाएं और ऑफिस की जगह छीनी जा रही है।
विज्ञापन
आप विधायक एनडीएमसी के दायरे में आनी वाली विधानसभा से चुनाव जीते थे। याचिका में उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता को जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से ऐसा फैसला लिया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता प्रशांत श्रीवास्तव के जरिए दायर की गई याचिका में उन्होंने कहा यह फैसला गलत और प्रतिनितिधियों के बीच भेदभाव पैदा करने वाला है।
उन्होंने कहा कि एनडीएमसी के वर्तमान उप चेयरमैन ने 2010 में ऐसे ही सेवाएं छिनने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टे हासिल कर लिया था। लेकिन अब वह मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
आप विधायक ने कहा कि उन्होंने चुनावों में एनडीएमसी के उप चेयरमैन को हराया था जिसका बदला लेने के लिए उन्होने दो निर्वाचित सदस्यों की सेवाएं छीनने का नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीएमसी ने उनकी और केजरीवाल कही सुविधाएं छीनने का नोटिस जारी किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीएमसी में मनोनीत सदस्यों को सारी सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन चुने हुए सदस्यों से सुविधाएं छीनना महज एक साजिश है।