{"_id":"5e6f49b58ebc3ea4e2267b5e","slug":"aap-mla-dinesh-mohania-acquitted-in-2016-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक दिनेश मोहनिया कथित छेड़छाड़ के आरोप से बरी, 2016 का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक दिनेश मोहनिया कथित छेड़छाड़ के आरोप से बरी, 2016 का है मामला
Mon, 16 Mar 2020 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को वर्ष 2016 के कथित छेड़खानी मामले में बरी कर दिया। यह मामला वर्ष 2016 में गोविंदपुरी इलाके में दंगा करने व महिला से छेड़छाड़ करने से जुड़ा है। गौरतलब है कि अदालत ने 2018 में दिनेश पर छेड़छाड़ व दंगा करने की धाराओं में आरोप तय करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया संगम विहार क्षेत्र से विधायक हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिनेश मोहनिया व योवन शर्मा पर मार्च 2016 में अपने समर्थकों के साथ गोविंदपुरी में एक शख्स के घर में घुसने, मारपीट करने और घर की महिला सदस्य से छेड़छाड़ का आरोप था।
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया इस वक्त आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई के संयोजक हैं और पार्टी ने उन्हें यहां संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी उत्तराखंड का अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।
विज्ञापन