सौरभ का सवाल: चार्जशीट में गलती से BJP नेताओं का नाम क्यों नहीं? ED ने देश के इतिहास में पहली बार मांगी माफी
आप के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि ईडी ने माफी मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप सांसद संजय सिंह को बुधवार को चिट्ठी लिखकर खेद जताया है कि ईडी की चार्जशीट में उनका नाम गलती से जुड़ा था। इसके बाद से आप बीजेपी और ईडी दोनों पर हमलावर हो गई है।
संजय सिंह को बदनाम करने के लिए ईडी ने चार्जशीट में डाला नाम
आप के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि ईडी ने माफी मांगी है। ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को बदनाम करने के लिए एक फर्जी घोटाले में उनका नाम चार्जशीट में डाला। संजय सिंह जी ने ईडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और एडिशनल डायरेक्टर जोगिंदर के खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन का केस किया था। अब ईडी ने संजय सिंह से माफी मांगी है।
कह रहे हैं @SanjayAzadSln का नाम गलती से आ गया
— AAP (@AamAadmiParty) May 3, 2023
ये कैसी गलती? गलती से BJP के सांसद का नाम क्यों नहीं? Parvesh Verma, Manoj Tiwari का नाम क्यों नहीं?
क्योंकि PM Narendra Modi कार्यालय का हथकंडा है, खुला Direction है कि AAP के किसी भी नेता का नाम लिखो।
— @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/UCUcz8mmHG
गलती से भाजपा नेताओं का नाम क्यों नहीं जुड़ा
उन्होंने ईडी पर हमला करते हुए कहा कि ईडी कह रही है कि गलती ने चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जुड़ा। ये कैसी गलती? गलती से बीजेपी के सांसद का नाम क्यों नहीं? परवेश वर्मा और मनोज तिवारी का नाम क्यों नहीं? क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय का हथकंडा है, खुला आदेश है कि आप के किसी भी नेता का नाम लिखो।
देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि ED ने माफी मांगी है
— AAP (@AamAadmiParty) May 3, 2023
ED ने AAP MP @SanjayAzadSln को बदनाम करने के लिए एक फ़र्ज़ी घोटाले में उनका नाम Chargesheet में डाला।
संजय सिंह जी ने ED के Director Sanjay Kumar Mishra, Additional Director Joginder के ख़िलाफ़ Criminal Defamation का Case… pic.twitter.com/KTvZxVzBBK
आज मोदी जी का षड्यंत्र देश के सामने आ गया है कि वो केजरीवाल जी को बदनाम करने के लिए आप नेताओं को फर्जी केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।