{"_id":"5c843558bdec221431495df4","slug":"aap-mini-promotional-rath-out-for-statedhood-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण राज्य के लिए निकला आप का मिनी प्रचार रथ, जनता को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण राज्य के लिए निकला आप का मिनी प्रचार रथ, जनता को किया जाएगा जागरूक
Sun, 10 Mar 2019 03:21 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
aap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य दर्जा दिलाने के लिए मिनी प्रचार रथ अभियान लांच किया। दिल्ली की उत्तर-पूर्वी, चांदनी चौक, नई दिल्ली व उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्रों से मुहिम की शुरुआत हुई। सभी लोक सभा प्रत्याशियों ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पार्टी का दावा है कि बचे तीन लोक सभा क्षेत्रों में मुहिम जल्द ही लांच की जाएगी। जबकि रविवार से आप कार्यकर्ता पूर्ण राज्य के लिए सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
मिनी प्रचार रथ अभियान के तहत हर लोक सभा में 20-20 ई-रिक्शा उतारे गए हैं। यह सभी तरह से प्रचार सामग्री से लैस हैं। इनमें प्रोजेक्ट लगाए गए हैं, जिन पर अलग-अलग तरह के वीडियो, पूर्ण राज्य का पिछले दिनों तैयार किया गीत व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्लीवालों से की गई अपील गूंजेगी। जबकि मुख्यमंत्री के पत्र समेत दूसरे पंफलेट भी बांटे जाएंगे। इसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य देने की जरूरत के बारे में विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
पूर्ण राज्य बनने से रोके गए काम पूरे होंगे : पांडेय
उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पांडेय ने अभियान लांच करते हुए कहा कि विकास की बाधाओं को दूर करने के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना बेहद जरूरी है। इससे वह भी काम हो सकेंगे, जिन्हें चार सालों में रोका गया। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर छात्रों के लिए नए कॉलेज बनेंगे, युवाओं को रोजगार मिलेगा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन
आज पूर्ण राज्य का आंदोलन
पूर्ण राज्य का आंदोलन 10 मार्च से लांच हो रहा है। रविवार को आप कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे। अगले दिन कांग्रेस कार्यालय को घेरा जाएगा। आप दोनों विपक्षी दलों से पूर्ण राज्य के मसले पर सवाल करेगी। आप का कहना है कि किसी भी हालात में कांग्रेस व भाजपा को उनकी जिम्मेदारी से भागने नहीं दिया जाएगा।