{"_id":"5c4fa627bdec2211a00c7580","slug":"aap-making-party-worker-from-missed-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल से कार्यकर्ता बना रही आप, केजरीवाल ने 250 लोगों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ड कॉल से कार्यकर्ता बना रही आप, केजरीवाल ने 250 लोगों से की मुलाकात
Tue, 29 Jan 2019 06:32 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) मिस्ड कॉल से कार्यकर्ता बना रही है। इसके लिए पार्टी ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। फिलहाल इस अभियान के लिए आप का जोर हरियाणा पर है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मिस्ड कॉल से कार्यकर्ता बने हरियाणा के करीब 250 लोगों से अपने आवास पर मुलाकात की। उन्हें अपने-अपने इलाके में डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने का गुर सिखाया।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि बड़े पैमाने पर लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लि, मिस्ड कॉल अभियान एक बेहतर तरीका हो सकता है। खासतौर तक हरियाणा, पंजाब, गोवा जैसे राज्यों में, पार्टी की सरकार न होने के बावजूद जहां तेजी से आप के जनाधार का विस्तार करना है। दिल्ली के अलावा तीनों राज्यों में आप लोक चुनाव को बेहद संजीदगी से ले रही है।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि हरियाणा के टोल फ्री नंबर 70561-70561 पर लोगों को रिस्पांस काफी बेहतर मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में मिस्ड कॉल अभियान से जुड़े 250 कार्यकर्ताओं से केजरीवाल ने सोमवार को मुलाकात की। प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की मौजूदगी में केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह सीधे आम लोगों से मुलाकात दिल्ली सरकार के कामों के बारे में उनसे चर्चा करें। दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुये बुनियादी बदलावों के बारे में हरियाणा के लोगों को बतायें। अगर कोई सवाल करे तो उसे दिल्ली जाकर खुद ही दिल्ली सरकार के मॉडल को जानने व समझने का न्योता दें। इससे आम लोगों में आप को लेकर भरोसा मजबूत होगा।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि मिस्ड कॉल अभियान से आप को सक्रिय कार्यकर्ता मिल रहे हैं। इसका तरीका बेहद सरल है। पार्टी से जुडने को इच्छुक लोग पहले नियत नंबर पर मिक्ड कॉल करते हैं। इसके बाद पार्टी की तरफ से उनका कॉल जाता है। इस दौरान उनसे सक्रिय कार्यकर्ता बनने के बारे में पूछा जाता है। तैयार होने वाले लोगों को मुख्यमंत्री आवास पर ट्रेनिंग दी जा रही है। आगे यह कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में टीमें बनाकर डोर-टू-डोर मुहिम करेंगे।