{"_id":"db22f22cb82d3f993f06931136aaf3e3","slug":"aap-makes-strategy-for-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, लोकसभा चुनाव के लिए क्या है AAP की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, लोकसभा चुनाव के लिए क्या है AAP की रणनीति
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
दिल्ली चुनाव की तरह पार्टी हर लोक सभा सीट के हिसाब से भी अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार करेगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संसदीय चुनाव के लिए तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए करीब तीन दर्जन विशेषज्ञ कमेटियां बनाई जाएंगी।
इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। मसलन, विदेशी मामलों के जानकारों को विदेश नीति पर काम करना होगा, वहीं रक्षा मामलों की समझ रखने वाले विशेषज्ञ रक्षा नीति पर काम करेंगे।
इसी तरह दूसरी कमेटियां भी काम करेंगी। इसका पर्यवेक्षण पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति करेगी।
पार्टी उन लोक सभा सीटों के लिए भी अलग से घोषणा पत्र तैयार करेगी, जहां से वह अपना उम्मीदवार उतारेगी।
फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐसी लोकसभा सीटों की तलाश कर रहे हैं, जहां से पार्टी की प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई जा सके।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने की कमेटियां जल्द ही काम करने लगेंगी। दो महीने के भीतर इसका पूरा खाका तैयार कर लिया जाएगा।