फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders came with luxury vehicles to vidhan sabha.

कितनी महंगी गाड़ियों से चलते हैं 'आप' नेता

Sat, 08 Nov 2014 07:14 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
AAP leaders came with luxury vehicles to vidhan sabha.

समय बदलने के साथ नेता कितनी तेजी से बदलते हैं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण दिल्ली विधान सभा के आखिरी बैठक में देखने को मिला। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनते ही लोगों के सामने इस बात का जमकर प्रचार किया कि वह सादगी पसंद हैं। यहां तक कि मंत्री बनने के बाद भी उनके नेताओं ने सरकारी गाड़ी और लाल बत्ती की जगह मेट्रो से सफर करना शुरु कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली विधान सभा का आखिरी दिन था। इस मौके पर आम आदमी पार्टी का जो रुप देखने को मिला वह चौंका देने वाला था। असल में सादगी का पक्ष लेने वाले आम आदमी पार्टी के ज्यादातार नेता इस मौके पर लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए।
विज्ञापन


यहां तक कि खुद अरविंद केजरीवाल जो मुख्यमंत्री होते हुए भी नीली वैगन आर कार इस्तेमाल करते थे इस मौके पर टोयोटा इनोवा से विधान सभा आए।

बेरोजगार नेता विधायक बनते ही लग्जरी गाड़ी पर सवार

AAP leaders came with luxury vehicles to vidhan sabha.

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद राखी बिड़लान जो जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में भी ऑटो से ऑफिस आती थीं विधान सभा के आखिरी दिन इनोवा कार में पहुंची। हालांकि विवादों में घिरे पूर्व कानून मंत्री इस मौके पर भी मेट्रो से ही विधान सभा पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक जहां शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया अपनी स्विफ्ट कार में विधान सभा पहुंचे वहीं एक अन्य आप विधायक टोयोटा फॉर्च्युनर से विधान सभा पहुंचे। इतना ही नहीं आप के ही दो अन्य विधायक इस मौके पर मित्सुबुसी पजेरो और महिंद्रा बोलेरो से आखिरी बैठक में हिस्सा लेने आए।

इन सबके बीच जिस आप विधायक ने सबकों चौंका दिया वह थे त्रिलोकपुरी के एमएलए राजू धींगन। असल में विधायक बनने से पहले तक वह बेरोजगार थे और ग्यारह महीने की विधायकी के बाद वह विधान सभा की अंतिम बैठक में भाग लेने के लिए मारूति एसएक्स4 से पहुंचे।

साभार: टीओआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed