फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders attack PM Modi from Delhi Ramlila Maidan

24 में जीते तो नहीं होंगे चुनाव: पीएम को दूसरे दलों की सरकार बर्दाश्त नहीं, मान बोले- देश किसी की जागीर नहीं

Sun, 11 Jun 2023 10:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Jun 2023 10:05 PM IST
सार

मान ने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता ने वोट देकर आम आदमी पार्टी को जिताया और केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
AAP leaders attack PM Modi from Delhi Ramlila Maidan
महारैली को संबोधित करते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रामलीला मैदान की रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा को अन्य दलों की सरकार बर्दाश्त नहीं हो रही है। इस कारण राज्यों में वह विपक्षी दलों को तोड़ रहे हैं और सरकार तोड़ने में सफल नहीं होने पर विपक्षी दलों की सरकारों को काम नहीं करने दे रहे हैं। इस तरह जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है। भाजपा भारतीय जुगाड़ु पार्टी हो गई है।

विज्ञापन

 

मान ने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता ने वोट देकर आम आदमी पार्टी को जिताया और केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों को आदेश देने से रोका जा रहा है और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी जा रही। इस तरह सरकार कैसे चलाई जा सकती है। हजारों क्रांतिकारियों ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया था। इस कारण यह देश किसी की जागीर नहीं है, लेकिन भाजपा के लोग खुद को मालिक समझने लगे हैं। इन्हें लगता है कि हम ही देश पर राज करेंगे। ये वर्ष 2024 में जीत गए तो ये संविधान ही बदल देंगे। इसके बाद देश में चुनाव नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने सभी संस्थाओं को गोदी बना दिया: कपिल सिब्बल

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश बदलने के लिए केवल 60 माह मांगे थे। उन्हें करीब 120 महीने मिले। इस दौरान उन्होंने सभी संस्थाओं को गोदी बना दिया। चुनाव आयोग, ईडी-सीबीआई सभी को अपनी गोदी में बैठा दिया। परिणामस्वरूप लोकतंत्र, भाईचारा खतरे में है। ये अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर मोदी का सामना करना होगा। जिस तरह से मोदी शासन चला रहे हैं, उससे लगता नहीं है कि कोई भी सरकार बच पाएगी, क्योंकि हमेशा मोदी कहते हैं कि उन्हें एक डबल इंजन सरकार चाहिए। डबल इंजन सरकार का मतलब है कि हर प्रदेश में उनकी सरकार होनी चाहिए। इनका लक्ष्य सारे विपक्षी दलों को खत्म कर सभी प्रदेशों को कब्जे में लेना है, लेकिन डबल इंजन सरकार बनेगी नहीं, क्योंकि ये डबल बैरल सरकार है। एक बैरल ईडी और दूसरा बैरल सीबीआई है।


 
विज्ञापन

लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा : संजय सिंह

वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यादेश के माध्यम से लोकतंत्र और दिल्ली की सत्ता को खत्म करना चाहती है, लेकिन यह कदम भाजपा के लिए घातक साबित हो सकता है, क्योंकि दिल्ली सरकार और दिल्ली के संविधान को बदलने पर दिल्ली व देश की जनता केजरीवाल के साथ मिलकर भाजपा की सत्ता को बदलने का काम करेगी। प्रधानमंत्री अध्यादेश के माध्यम से हमारे विधायकों, मंत्रियों, पार्टियों के नेताओं और केजरीवाल को अपनी तानाशाही से दबाने का कार्य कर रहे हैं। हमें पूरे देश के नेताओं का समर्थन मिल रहा है। यह किसी को कतई मंजूर नहीं है कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों का अधिकार छीना जाए। इस संबंध में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई होगी। राज्यसभा में यह बिल पास नहीं होने देंगे।


 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना: गोपाल राय

प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब भी देश में संकट के बादल छाते हैं तो पूरा देश दिल्ली की तरफ देखता है। आज दिल्ली में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना करते हुए रात के अंधेरे में अध्यादेश लाकर दिल्ली के लोगों पर थोप दिया है। दिल्ली की जनता कह रही है कि मोदी और भाजपा की नाक के नीचे से अगर दिल्लीवाले केजरीवाल को तीन-तीन बार सरकार बनाना जानते हैं तो अध्यादेश को लड़कर वापस भी करवाना जानते हैं।

भाजपा ने घेरा : मनोज तिवारी बोले- मंच पर बैठे भ्रष्टाचारी, गंगाजल से करना होगा शुद्ध
सांसद मनोज तिवारी व रमेश बिधूड़ी के साथ भाजपा मुख्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पर जमकर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला मैदान के मंच पर आप के भ्रष्टाचारी बैठे थे, अब उसका गंगाजल से शुद्धिकरण करना होगा। 

वहीं, सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचारियों की फौज बैठा रखी थी। केजरीवाल का यह कहना कि एक नहीं, उनके पास 100-100 सिसोदिया और सत्येंद्र जैन हैं। ये साबित करता है कि उनकी पार्टी में भ्रष्टाचारी भरे पड़े हैं। सचदेवा ने कहा कि रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के समर्थन में बुलाई गई रैली में मुख्यमंत्री ने जिस निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल किया, उसकी पार्टी भर्त्सना करती है। दिल्ली वाले बेहद शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल ने मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों को सिर्फ इतना ही प्रशिक्षण दिया है कि कैसे दिल्ली को लूटना है। रैली फेल हो गई जिसका गुस्सा केजरीवाल के चेहरे पर साफ दिख रहा था। 

वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल एक राजा साहब की तरह 52 करोड़ रुपये के घर से 10-12 करोड़ रुपये की गाड़ियों के काफिला के साथ निकले और रामलीला मैदान पहुंचे। ऐसे भ्रष्टाचारियों का मंचासन रामलीला मैदान में हुआ है कि दो दिन बाद जाकर वहां गंगाजल से छिड़काव करना पड़ेगा। 12 साल पहले इसी रामलीला मैदान में बैठकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन की बातें करते थे। आज अपने ही भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए चीख और चिल्ला रहे थे। उनके पास पटना, चेन्नई, हैदराबाद व बंगाल सहित देशभर में घूमने का समय है, लेकिन जिन घरों में गंदा पानी आ रहा है, वहां जाने का समय नहीं है। 

एक लाख लोगों को बुलाने का दावा खोखला रैली फेल : रमेश बिधूड़ी
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल का रामलीला मैदान में एक लाख लोगों को बुलाने का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। अपने भ्रष्टाचार और झूठ को दबाने के लिए रैली करना, मनु सिंघवी जैसे वकील को 18 करोड़ देना बताता है कि दिल्ली के करदाताओं के पैसों का केजरीवाल क्या हाल कर रहे हैं। बिधुड़ी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि नौ सालों में उन्होंने दिल्ली के लिए क्या किया, उसकी जानकारी दें। अपने कामों की एक बुकलेट पेश करें। भाजपा सांसद भी अपने कामों का ब्योरा देंगे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली के सांसद घरों में बैठे रहते हैं, लेकिन केजरीवाल यह नहीं बता पाए कि दिल्ली का बजट जो  70,000 करोड़ से ज्यादा है, उसका इस्तेमाल उन्होंने किन विकास कार्यों में किया है।

रैली विफल, कोई भी बड़ा विपक्षी नेता नहीं आया : रामबीर सिंह
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों को क्लीनचिट देना बंद करें और जनता को बताएं कि अगर वे घोटालों में संलिप्त नहीं हैं तो महीनों से मंत्रियों को जमानत क्यों नहीं मिली। अपने सरकारी निवास के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने पर स्पष्टीकरण दें। आम आदमी पार्टी की रैली को असफल साबित हुई है। केजरीवाल इसे विपक्षी दलों की रैली बनाना चाहते थे। 

कई दिनों से देशभर में विपक्षी नेताओं के यहां चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई बड़ा विपक्षी नेता नहीं आया। रैली में महंगाई का मुद्दा उस दिन उठा रहे हैं जिस दिन उनकी पार्टी की सरकार ने पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। सवाल सिर्फ शराब घोटाले और हवाला घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का नहीं है, बल्कि जनता डीटीसी, शिक्षा घोटाला व जलबोर्ड घोटालों पर भी जवाब चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed