ऑपरेशन लोटस पर AAP का दावा: आतिशी बोलीं- केजरीवाल सरकार गिराना चाहती है BJP, हमारे सात विधायकों से किया संपर्क
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के दावे से सियासी भूचाल आ गया है। मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने हमारे सात विधायकों से संपर्क किया है। भाजपा केजरीवाल सरकार को गिराना चाहती है।
विस्तार
आतिशी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों से कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप विधायकों में फूट पड़ जाएगी। वे हमारे 21 विधायकों के संपर्क में हैं, जिनका इस्तेमाल करके हमारा लक्ष्य दिल्ली सरकार को गिराना है।
आतिशी ने कहा कि उन सात विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस उन राज्यों में सत्ता में आने के लिए भाजपा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति है, जहां वे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नहीं हैं। महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं।
#WATCH | Delhi: On allegations of BJP contacting AAP leaders, Minister Atishi says, "BJP has started 'Operation Lotus 2.0', and is trying to topple the democratically elected AAP government in Delhi. 7 MLAs of the AAP have been contacted by the BJP, and have been told, that… pic.twitter.com/mkBZ2shuyo
— ANI (@ANI) January 27, 2024
उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।
हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक सात विधायकों से ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।
पिछले नौ वर्षों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।
पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है - “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2024
'एक बार फिर झूठ बोल रहे हैं अरविंद केजरीवाल'
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी के बयान पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा का कहना है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर झूठ बोल रहे हैं, जैसा कि वह पिछले सात बार से कर रहे हैं। एक बार भी नहीं बता पाए कि उनसे संपर्क करने के लिए किस फोन नंबर का इस्तेमाल किया गया था। उनसे किसने संपर्क किया और बैठक कहां हुई। वह सिर्फ बयान देते हैं और छिप जाते हैं। उनके साथी जेल में हैं, और वह बार-बार ईडी के समन से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास ईडी के सवालों के जवाब नहीं हैं।
#WATCH | Delhi: On Delhi CM Arvind Kejriwal and Minister Atishi's statements, BJP leader Kapil Mishra says, "Arvind Kejriwal is again lying as he has done since the last seven times. Not once has been able to tell which phone number was used to contact them, who contacted them,… pic.twitter.com/iTROtClxNn
— ANI (@ANI) January 27, 2024