फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader somnath bharti's lawyer did huge drama

सोमनाथ भारती के वकील का ड्रामा, कोर्ट में बजाया टेप

Thu, 06 Nov 2014 08:38 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
aap leader somnath bharti's lawyer did huge drama

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाली अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में पूर्व कानून मंत्री एवं आप नेता सोमनाथ भारती का विवादों से नाता नहीं छूट रहा।

विज्ञापन


बुधवार को भारती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उस समय नाटकीय दृश्य उत्पन्न हो गया जब उनके वकील ने अदालत की अनुमति के बिना ऑडियो रिकॉर्डर बजाना शुरू कर दिया। आखिर अदालत ने नाराजगी जताते हुए मामले की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


साकेत अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंकिता लाल के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान भारती के वकील व अदालत के बीच कहासुनी हो गई। अदालत ने दिंसबर माह की तिथि तय करनी चाही लेकिन अधिवक्ता ने आपत्ति जताई और तुंरत सुनवाई के लिए जोर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती के वकील ने बजाया रिकॉर्डर

aap leader somnath bharti's lawyer did huge drama

मामले में संक्षिप्त सुनवाई के बाद जब मजिस्ट्रेट ने आदेश लिखाना शुरू किया तो भारती के वकील ने एक ऑडियो रिकॉर्डर निकाला और अदालत में बजाना शुरू कर दिया।

अदालत ने आपत्ति जताते हुए आदेश में कहा कि वकील ने अदालत की पूर्व अनुमति के बिना ऑडियो रिकॉर्डर बजाया है। उसे जब्त कर लिया जाए।

भारती के वकील दीपक खोसला ने आपत्ति जतायी और सवाल किया कि किस कानून के तहत इसे जब्त किया जा रहा है। उन्होंने जिला एवं सत्र अदालत और सीएमएम से अनुमति होने का दावा किया।

आखिर अदालत ने सुनवाई से इनकार करते हुए पुन: मामला मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विवेक कुमार गुलिया के पास स्थानांतरित कर दिया।

जज ने सुनवाई से किया इनकार

aap leader somnath bharti's lawyer did huge drama

उन्होंने कहा कि वे इस प्रकार याचि के आवेदन पर सुनवाई नहीं कर सकती। भारती ने छेड़छाड़ के इस मामले में उन्हें कथित तौर पर फंसाने को लेकर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

मजिस्ट्रेट अंकिता लाल इस मामले की सुनवाई से इनकार करने वाली दूसरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हैं। इसके पहले मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीति फुटेला ने तीन नवंबर को सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

पुलिस ने हालही में सोमनाथ भारती व अन्य 17 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। मामला मालवीय नगर इलाके में रहने वाली अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़ का है। पूर्व मंत्री ने आधी रात के समय रेड डाली थी। महिलाओं ने इस दौरान छेड़छाड़ का आरोप भारती व अन्य आरोपियों पर लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed