{"_id":"5efa486a8ebc3e43001f5c62","slug":"aap-leader-satyendra-jain-and-atishi-will-donate-plasma","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाज्मा दान करेंगे सत्येंद्र जैन और आतिशी, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने की लोगों से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाज्मा दान करेंगे सत्येंद्र जैन और आतिशी, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने की लोगों से अपील
Tue, 30 Jun 2020 01:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
आतिशी और सत्येंद्र जैन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाज्मा थेरेपी के लिए बैंक बनाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद उनके कैबिनेट सहयोगियों ने भी इसके समर्थन में मोर्चा खोला। कोरोना का इलाज कराकर घर लौटे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसे बेहतर थेरेपी बताया तो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आने की अपील दिल्लीवालों से की।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया कि कोरोना ठीक होने के बाद अब घर पर हूं। मुख्यमंत्री की तरफ से घोषित प्लाज्मा बैंक एक क्रांतिकारी कदम है। प्लाज्मा थेरेपी ने ही कोरोना से मेरी जिंदगी बचाई है और मेडिकल प्रोटोकाल के हिसाब से जल्द ही मैं भी अपना प्लाज्मा दान करूंगा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार देश का पहला प्लाज्मा बैंक बना रही है। कोरोना से ठीक हो चुके लोग अपना प्लाज्मा दान करें। किसी की जान बचाने का मौका कम मिलता है। इससे बड़ा धर्म कोई दूसरा नहीं है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि वह तेजी से ठीक हो रही हैं। मेडिकल प्रोटोकाल के हिसाब से उन्होंने भी अपना प्लाज्मा दान करने की बात कही है।
विज्ञापन